कपिल शर्मा ने टोरंटो में की एक फैन से मुलाकात, खास गिफ्ट पाकर दिया धन्यवाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 09:18 AM IST

Kapil Sharma gets gift from a fan: कपिल शर्मा ने अपनी फैन पलक भांबरी से बातचीत की। फैन को कपिल से मिलने के लिए कई घंटों तक धैर्यपूर्वक इंतजार करना पड़ा और फिर कलक ने उन्हें खास गिफ्ट में दिया...

कपिल शर्मा ने टोरंटो में की एक फैन से मुलाकात, खास गिफ्ट पाकर दिया धन्यवाद

Kapil Sharma Gift from a Fan: कपिल शर्मा की पूरी दुनिया में फैन फॉलोइंग है। कॉमेडियन इस समय टोरंटो (कनाडा) में हैं, जहां उन्होंने पिछले महीने अपने लाइव शो की शुरुआत की थी। अक्सर हमने देखा है कि कपिल जहां भी जाते हैं उनको फैन्स घेर लेते हैं। यहां तक कि कॉमेडियन भी सोशल मीडिया पर अपने फैन्स से हुई बातचीत के अंश शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में कपिल शर्मा को एक फैन ने उनका स्केच दिया। अपना स्केच पाकर खुद कपिल भी आश्चर्यचकित हो गए।

कपिल शर्मा ने अपनी फैन पलक भांबरी से बातचीत की। फैन को कपिल से मिलने के लिए कई घंटों तक धैर्यपूर्वक इंतजार करना पड़ा और फिर कलक ने उन्हें स्केच गिफ्ट में दिया। पलक भांबरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें कपिल ने 'धन्यवाद' और दिल वाले इमोजी के साथ रीपोस्ट किया है।

कपिल के लाइव शो टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया में भी कार्यक्रम हैं। जिसके बाद वह मुंबई लौट आएंगे और द कपिल शर्मा शो पर काम करना शुरू कर देंगे। नए सीज़ में नए चेहरे दिखाई देंगे और नए चेहरों को शामिल करने के लिए पहले ही कास्टिंग की जा चुकी है। जबकि टीम और भी टैलेंट को लेना चाह रही है, सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर की वापसी की भी मांग की जा रही है। 

जैसा कि हम जानते हैं सुनील ग्रोवर ने द कपिल शर्मा शो में डॉ मशहूर गुलाटी का किरदार निभाया था। हालांकि साल 2017 में कपिल शर्मा के साथ हुए झगड़े के बाद सुनील ने शो छोड़ दिया था। फिलहाल शो में कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, सुमोना चक्रवर्ती, सुदेश लहरी और चंदन प्रभाकर जैसे लोकप्रिय चेहरे शामिल हैं। शो के सितंबर में लौटने की उम्मीद है, वहीं अर्चना पूरन सिंह स्थायी गेस्ट जज के रूप में दिखेंगी।

End of Article