रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी की लड़ाई का हुआ अंत, बिग बॉस 15 में दुश्मन बनने के बाद फिर हुई दोस्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2022, 07:14 AM IST

Rashami Desai and Devoleena Bhattacharjee end their fight: जैसा कि हम जानते हैं कुछ समय पहले देवोलीना भट्टाचार्जी की तबीयत ठीक नहीं थी। रश्मि को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत देवो को फोन किया...

रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी की लड़ाई का हुआ अंत, बिग बॉस 15 में दुश्मन बनने के बाद फिर हुई दोस्ती

Rashami Desai and Devoleena Bhattacharjee fight End: बिग बॉस-16 इन दिनों सुर्खियों में है। लगातार शो से जुड़े अपडेट सामने आ रहे हैं और कई टीवी सितारों के नाम इस सीजन के लिए आगे आए हैं। इसी बीच पिछले सीजन के 2 सितारे सुर्खियों में हैं। जिन्होंने एकबार फिर से अपनी पुरानी दुश्मनी भुलाकर दोस्ती का हाथ मिलाया है। उनका कहना हैं कि परिपक्व व्यक्तियों को कभी भी रियलिटी शो को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। क्योंकि इसमें कभी न खत्म होने वाली बहस और लड़ाई शुरू हो जाती है। लेकिन अगर फ्रेंडशिप गहरी है तो लोग इसे भूलकर फिर से हाथ मिला लेते हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक देवोलीना भट्टाचार्जी और रश्मि देसाई ने अपने मतभेदों को भुला दिया है। दोनों के बीच 'बिग बॉस 15' में बहुत गंदी लड़ाई हुई थी। अब ये दोनों एक्ट्रेसेस फिर से दोस्त बन गई हैं।

टीवी एक्ट्रेसेस से जुड़ा एक करीबी सूत्र ने बताया, 'देवोलीना और रश्मि बहुत करीब थे। वे वास्तव में एक-दूसरे की परवाह करते थे। 'बिग बॉस' जैसा शो उनकी दोस्ती को हमेशा के लिए खराब नहीं कर सकता था। हमें पहले से पता था कि यह समय की बात है वो दोनों जरूर फिर से एक हो जाएंगे और बीती बातें भुला देंगे।'

किसने पहले बढ़ाया दोस्ती का हाथ
जैसा कि हम जानते हैं कुछ समय पहले देवोलीना भट्टाचार्जी की तबीयत ठीक नहीं थी। रश्मि को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत देवो को फोन किया। रश्मि को पहला कदम उठाने में कोई परेशानी या अहंकार नहीं था। रश्मि देसाई ने इसे बेहद सामान्य तरीके के लिया और दोस्ती का हाथ बढ़ाया। सोर्स ने बताया, 'और तब फिर देवोलीना और रश्मि ने एक-दूसरे से ऐसे बात की जैसे बिग बॉस 15 में उनके बीच कुछ हुआ ही न हो। उसके बाद उनके बीच सब ठीक है।'

बिग बॉस सेट के बाहर भी चलता रहा एक और बिग बॉस, पप्पी से खेलती हुई देवोलीना  और रश्मि हुई स्पॉट - Newstrend

आपको बताते चलें 'बिग बॉस 15' में रश्मि और देवोलीना के बीच काफी बड़ी और गंदी लड़ाई हुई थी। शो में दोनों एक-दूसरे पर चिल्लाते और आरोप-प्रत्यारोप लगाते नजर आए थे। इसकी वजह से दोनों के बीच दूरियां आ गई थीं। सोशल मीडिया पर भी रश्मि और देवोलीना के प्रशंसक एक दूसरे के खिलाफ हो गए थे। हालांकि अंत भला तो सब भला।

End of Article