हिना खान को मिला बड़ा इंटरनेशनल इनविटेशन, कान्स 2022 के बाद अब यहां बिखेरेंगी अपने जलवे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 12, 2022, 07:55 PM IST

Hina Khan promote Abu Dhabi Tourism: हिना खान अब तक कान्स फिल्म फेस्टिवल और न्यूयॉर्क 2019 में स्वतंत्रता दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इससे साबित होता है कि एक्ट्रेस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने लिए एक मजबूत जगह बनाई है...

हिना खान को मिला बड़ा इंटरनेशनल इनविटेशन, कान्स 2022 के बाद अब यहां बिखेरेंगी अपने जलवे

Hina Khan promote Abu Dhabi Tourism: हिना खान ने खुद को एक ग्लोबल आइकन के रूप में सफलतापूर्वक स्थापित किया है। वह अब न केवल अपने फैशन विकल्पों के लिए, बल्कि अपने प्रोजेक्ट्स के लिए भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचानी जाने वाली शख्सियत बन चुकी हैं। टेलीविजन शो से लेकर रियलिटी टीवी शोज, फिल्म्स, ओटीटी और कई इंटरनेशन इवेंट में हिना खान अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। अब तक एक्ट्रेस कान्स फिल्म फेस्टिवल और न्यूयॉर्क 2019 में स्वतंत्रता दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इससे साबित होता है कि हिना खान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने लिए एक मजबूत जगह बनाई है। 

अब इसी कड़ी में हिना खान के नाम एक और खिताब जुड़ गया है। उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और पॉपुलैरिटी के कारण ही हिना खान को अबू धाबी पर्यटन बोर्ड द्वारा अपने शहर की शोभा बढ़ाने, उनकी संस्कृति और हॉस्पिटैलिटी का आनंद लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

इसके बारे में बात करते हुए, हिना खान ने बताया, 'मुझे अबू धाबी से प्यार है और मुझे वहां वापस जाना पसंद है। अबू धाबी में दर्शनीय स्थलों, संस्कृति, व्यंजनों और रोमांच के मामले में बहुत कुछ है। यह लोगों को फिर से जीवंत करने के लिए एक खूबसूरत जगह है। जब मैं अबू धाबी में होती हूं तो हमेशा कुछ नया होता है और मुझे बस बार-बार आना पसंद है! काम के लिए यात्रा करना हमेशा विशेष लगता है क्योंकि मेरे लिए काम और यात्रा साथ-साथ चलते हैं।'

हिना खान ने हाल ही में कान्स फिल्म फेस्टिवल में फ्रेंच रिवेरा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। उन्होंने न केवल रेड कार्पेट, बल्कि कान्स की सड़कों पर भी अपने स्टाइलिश वॉर्डरोब से धमाल मचा दिया था। हिना वहां अपनी दूसरी फिल्म इंडो-इंग्लिश प्रोजेक्ट कंट्री ऑफ ब्लाइंड का पोस्टर लॉन्च करने पहुंची थीं।

हिना को 2019 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी पहली फिल्म लाइन्स का पोस्टर भी लॉन्च करने का मौका मिला था। अब हिना खूबसूरत जगह को बढ़ावा देने के लिए अबू धाबी की सड़कों पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 

End of Article