Kareena Kapoor And Karisma Kapoor Sunday lunch: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने रविवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में, करिश्मा ने अपने संडे लंच की एक झलक दी और एक अन्य में, वो अपनी बहन करीना कपूर खान के साथ पोज देती दिख रही हैं। करीना और करिश्मा की करीबी दोस्त अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यही तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया है कि कपूर बहनों के इस रविवार को उन्होंने सी-फूट एंजॉय किया है।
करिश्मा कपूर द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में लजीज फिश डिश दिखाई दे रही है। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, 'समथिंग फिशी।' इसी तस्वीर को बाद में अमृता ने कैप्शन के साथ शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे BFFs करिश्मा कपूर, करीना कपूर खान के साथ दावत। रविवार को पेट में स्वादिष्ट फूड...।' अन्य तस्वीर में करीना के साथ करिश्मा सेल्फी खिंचवाती नजर आईं।
_1655033369866.png)
करिश्मा कपूर द्वारा शेयर की गईं फोटो तब सामने आईं, जब करीना को कुछ देर पहले पिता रणधीर कपूर के मुंबई वाले घर के बाहर देखा गया था। करीना इस दौरान फ्लोरल कलर के आउटफिट में नजर आई थीं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर के पास फिलहाल कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक्ट्रेस इन दिनों विजय वर्मा की फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में करीना के अलावा विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी अहम रोल में हैं। इसे सुजॉय घोष ने डायरेक्ट किया है। ये करीना कपूर का ओटीटी डेब्यू बताया जा रहा है। साथ ही करीना की फिल्म लाल सिंह चड्ढा भी 11 अगस्त को रिलीज के लिए तैयार है। इसमें वो आमिर खान के साथ नजर आएंगी।
अप्रैल में, करिश्मा ने अपने अगले प्रोजेक्ट ब्राउन की घोषणा की थी। उन्होंने आखिरी बार 2012 की फिल्म डेंजरस इश्क में मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसे विक्रम भट्ट ने निर्देशित किया गया था। बाद में उन्होंने 2013 की फिल्म बॉम्बे टॉकीज और 2018 की फिल्म जीरो में कैमियो भूमिकाएं कीं। 2020 में, उन्होंने Zee5 और AltBalaji के शो मेंटलहुड के साथ अपना डिजिटल डेब्यू किया। इस शो में अभिनेता संजय सूरी, संध्या मृदुल, शिल्पा शुक्ला और श्रुति सेठ भी थे।

