मुख्य बातें
टीवी एक्ट्रेस गौहर खान ने ईद के मौके पर खुश नहीं हैं।
गौहर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर अपना दुख जाहिर किया है।
गौहर के दुखी होने की वजह कश्मीर के हालात हैं।
12 अगस्त को देशभर में ईद सेलिब्रेशन किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद सभी नजरें ईद सेलिब्रेशन पर टिकी है। फिलहाल कश्मीर में हालात काबू में हैं और वहां भी शांति से ईद सेलिब्रेशन किया जा रहा है। लेकिन बिग बॉस सीजन 7 की विनर और एक्ट्रेस गौहर खान ने इस ईद के मौके पर खुश नहीं हैं। गौहर ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक ट्वीट कर अपना दुख जाहिर किया है।
गौहर खान ने ट्वीट कर लिखा, 'जब कोई त्यौहार पर अपने करीबियों से एक हफ्ते से ज्यादा समय से बात नहीं कर पा रहा हो तो वही इसका दर्द समझ सकता है। मानसिक, शारीरिक और इमोशनल बैचेनी। मैं इस ईद पर दुखी हूं बहुत बहुत दुखी हूं। हर रोते हुए दिल के लिए, बिल्कुल मेरी तरह मैं कश्मीर में अपने प्रियजनों के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए प्रार्थना करती हूं।'

