एजुकेशन

ICMAI ने CMA दिसंबर 2026 रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ाई, जानें आवेदन का आसान तरीका

CMA December 2026 Registration Deadline Extended: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 4 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Image

CMA December 2026

CMA December 2026 Registration Deadline Extended: अगर आप CMA (Cost and Management Accountant) की दिसंबर 2026 परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 4 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 थी।

जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फॉर्म नहीं भरा है, उनके पास आवेदन करने का एक और मौका है। हालांकि, अंतिम तारीख का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द आवेदन करना बेहतर रहेगा।

CMA December 2026 के लिए आवेदन कैसे करें

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर Admission सेक्शन में क्लिक करें।
  • अपने CMA कोर्स के सामने दिए गए Apply विकल्प को चुनें।
  • नया अकाउंट बनाकर लॉग इन करें।
  • अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज तय फॉर्मेट में अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह जांच लें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने के बाद Confirmation Page डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख लें।

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • फॉर्म में नाम, जन्मतिथि और शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
  • आवेदन जमा होने के बाद कन्फर्मेशन पेज और फीस की रसीद जरूर डाउनलोड करें।
  • किसी भी नए अपडेट के लिए समय-समय पर ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।

अगर आप CMA दिसंबर 2026 परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, तो 4 अगस्त 2026 से पहले अपना आवेदन जरूर पूरा कर लें। आखिरी समय में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक होने की वजह से तकनीकी दिक्कत आ सकती है, इसलिए समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article