Dilip Joshi on Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के सबसे फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में जेठालाल का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले दिलीप जोशी (Dilip Joshi) ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि शो की शुरुआत में उन्हें दो अहम किरदारों में से एक चुनने का मौका दिया गया था। अगर उस वक्त उन्होंने दूसरा फैसला लिया होता, तो शायद आज टीवी की दुनिया का सबसे मशहूर जेठालाल कभी देखने को ही नहीं मिलता। तो चलिए जानते हैं दिलीप जोशी को दूसरा कौन सा रोल ऑफर हुआ था, जिसे उन्होंने नहीं किया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:'उतना महत्व नहीं..', इंडस्ट्री में महिलाओं संग भेदभाव पर Munmun Dutta का छलका दर्द, TMKOC के सेट की बताई हकीकत
दिलीप जोशी को ऑफर हुआ था ये रोल
एक्टर दिलीप जोशी एक बार फिर से शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर चर्चा में हैं। इसकी वजह एक्टर का अभी हाल ही में Telly Talk को दिया इंटरव्यू है। दिलीप जोशी ने बताया कि जब मैं असित मोदी (Asit Modi) ऑफिस मिला और उन्होंने कहा, ‘देखो, चंपकलाल और जेठालाल हैं। तुम्हें जो रोल पसंद हो, वो चुन लो।’ मैंने कहा चंपकलाल में भी नहीं फिट बैठूंगा और जेठालाल में भी नहीं, क्योंकि तारक भाई के गुजराती वर्जन में सारे किरदार कार्टून जैसे थे। और जेठालाल का किरदार बहुत पतला-दुबला हुआ करता था, चार्ली चैपलिन जैसी मूंछें और सब कुछ। उसी आधार पर मैंने कहा मुझे नहीं लगता कि मैं उस रोल में सही लगूंगा, लेकिन जेठालाल का किरदार ट्राई कर सकता हूं।' आसिफ मोदी को दिलीप की काबिलियत पर पूरा भरोसा था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Sambhavna Seth ने बचाई हाउसहेल्प की बहन की जान, बंधक बनाकर किया जा रहा था टॉर्चर
भव्य गांधी ने टीएमकेओसी छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी
हमसे खास बातचीत में भव्य गांधी ने कहा, 'दो बातें थीं। पहली ये कि हम चाहते थे कि टपु का ये किरदार बेहतर लगे। सिर्फ इसलिए कि हम बड़े हो रहे थे और दाढ़ी निकल रही थी लगता था जैसे हम उन चीजों को छुपाने की कोशिश कर रहे हैं कि हम बड़े हो गए हैं।' तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर ने याद करते हुए बताया कि उनका सिर्फ एक ही अनुरोध था। चूंकि एक्टर्स भी बड़े हो रहे थे और शो के दर्शक भी, इसलिए भव्य ने कहा कि वो चाहते थे कि मेकर्स कॉलेज और स्टूडेंट्स से जुड़े असली आधुनिक मुद्दों पर फोकस करें। उन्हें लगता था कि इससे ध्यान जरूर खिंचेगा। लेकिन असित कुमार मोदी ने कहा कि इन बातों को सोचने में थोड़ा समय लगेगा। 'सर ने कहा, ‘हम इस पर सोचेंगे, लेकिन अभी नहीं। अभी हम नहीं सोच पाएंगे। इन सब चीजों को सोचने में दो-तीन साल लग जाएंगे।’ तभी हमने सोचा कि हमें कुछ और करना चाहिए।' एक्टर ने माना कि शो की वजह से एक्टर्स को बहुत प्यार मिला, लेकिन वो एक्टर और इंसान के रूप में आगे बढ़ना चाहते थे।
