टीवी मसाला

'बदला लेने...' Anurag Dobhal ने पत्नी पर लगाया अफेयर का आरोप, भड़कीं Ritika Chauhan ने सबूतों संग दिया मुंहतोड़ जवाब

Ritika Chauhan Gave Reply To Anurag Dobhal Allegation: अनुराग डोभाल ने अपनी पत्नी ऋतिका डोभाल पर आरोप लगाया है कि उनका किसी के साथ अफेयर है। अब ऋतिका ने अनुराग को जवाब दिया है।

Image

anurag dobhal-ritika chauhan (photo credit- instagram)

Ritika Chauhan Gave Reply To Anurag Dobhal Allegation: मशूहर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की निजी जिंदगी में उथल-पुथल मची है। अनुराग और ऋतिका चौहान (Ritika Chauhan) काफी मुश्किलों के बाद एक हुए थे, लेकिन अब फिर से दोनों की गृहस्थी में हंगामा शुरू हो गया है। अनुराग ने ऋतिका पर अफेयर का आरोप लगाया। अनुराग ने दावा किया कि ऋतिका का अभिषेक नाम के लड़के के साथ अफेयर है, जिसके साथ यूट्यूबर ने मारपीट भी की। अब ऋतिका ने अपने पति अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) के हर आरोप का जवाब दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कई ऐसे सबूत दिखाए हैं, जिसमें वह अनुराग को गलत साबित कर सके। Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: किडनैपर्स के हत्थे चढ़ेगी मुक्ति, बेटी की जिंदगी के लिए गिड़गिड़ाएगी अभिरा

    ऋतिक चौहान ने अफेयर के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

    ऋतिका चौहान ने अनुराग डोभाल द्वारा लगे आरोपों पर फाइनली चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक वीडियो में अनुराग डोभाल को करारा जवाब दिया। वीडियो में ऋतिक ने कई चैट के स्क्रीनशॉट जोड़े। ऋतिका ने वीडियो में कहा, 'मेरे ऊपर आरोप है कि मेरा अफेयर है। सीरियसली अनुराग,,, क्या आप अभिषेक को पहले से नहीं जानते थे। अगर आप नहीं जानते तो ये क्या है, जिसमें आप अभिषेक से हाथ मिला रहे थे। आप क्यों उससे हाथ मिला रहे हैं। जब मैं चंड़ीगढ़ गई थी, तब आप उसके साथ शूट कर रहे थे। क्या आप नहीं जानते थे कि मैं अभिषेक के फ्लैट में जा रही हूं। आपको पता है ना कि अभिषेक मेरा कितना अच्छा दोस्त है। आप उससे मिले भी हो। आप अपने आपको सही प्रूफ करने के लिए किस हद तक जा सकते हो। मैंने कभी सोचा भी नहीं था। फरवरी की 2024 में आप रंगरेजा शूट कर रहे थे। आप दुबई गए थे और तब आपने मेरा पहला अकाउंट उड़ाया था और मैं उस अकाउंट को रिकवर करने गई थी। मुझे नहीं पता था वो अकाउंट आपने उड़ाया है, वरना में सीधा आपसे ही बात कर लेती। उस अकाउंट को रिकवर करने गई थी, फर्स्ट अकाउंट को... उसकी भी रिकॉर्डिंग है मेरे पास.. जब आपने डिएक्टवेट करवाया था। Lock Upp 2: पामेला सेरेना की रितेश देशमुख ने बजाई बैंड, Ram Kapoor का सपोर्ट करते हुए बोले, 'बिल्कुल गलत था'

      ऋतिका चौहान ने दिखाई चैट

      इसके बाद ऋितिका कुछ चैट्स दिखाती है, जो अभिषेक के साथ उनकी मां की होती है और भाई को होती है। इन चैट्स में अभिषेक ऋतिका की मां को बधाई देता है। इस चैट में ऋतिका का भाई अभिषेक को मामा कहता है। इसके आगे ऋतिका एक और पोस्ट दिखाती हैं, जो उन्होंने अभिषेक के बर्थडे पर वो शेयर किया था। इस पोस्ट में वह अभिषेक को भाई कहती है और कहती है कि आपको भाई मतलब तो पता नहीं है क्योंकि आप तो खुद किसी को दीदी बोलते हो और फिर उसके साथ ही प्रपोज करने वाली वीडियो बनाते हो। आप बताएंगे क्या हमें कि भाई बहन और दोस्ती का रिश्ता क्या होता है। अगर वो दिन भर मस्तियां भी करता है तो तुम्हारी तरह खिनौना नहीं होता।'

      अनुराग डोभाल पर ऋतिका ने लगाया गंभीर आरोप

      ऋतिका चौहान ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, 'अब आगे बढ़ते हैं और मुझ पर ये भी आरोप लगा है कि मैं बिना बताए अभिषेक से मिलने गई। तो मैं आपको बता दूं कि अगर मैं अनुराग डोभाल को बिना बताए गई तो आप कहां थे। आप तो मुझसे बदला ले रहे थे। मैं पांच महीने प्रेग्नेंट थी और आप बदला ले रहे थे कि मैंने केस वापस क्यो ले लिया। आपने मेरा सेकंड अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया था और तब मैं चंड़ीगढ़ गई थी। आप ऐसा दिखा रहे थे कि मेरा अफेयर था। अगर मेरा अफेयर होता तो क्या मैं आपकी सिक्योरिटी के साथ जाती क्या। क्या मैं अपने दो भाईयों को लेकर जाती।'
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article