Munmun Dutta Discrimination Against Women: टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को दर्शकों को एंटरटेन करते हुए 18 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर मेकर्स ने तमाम स्टार्स के साथ मिलकर खूब मस्ती की। इतना ही नहीं, हर कलाकार को यहां पर सम्मान भी मिला। शो के साथ मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) सालों से जुड़ी हुई हैं। इस सीरियल में वह बबिता जी के रोल में दिखाई दे रही हैं। हाल ही में मुनमुन दत्ता ने टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव पर बात की और ये भी बताया कि क्या तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर ऐसा महिलाओं के साथ होता है या नहीं? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Jennifer Winget ने शादी की इनसाइड फोटोज से हिलाया इंटरनेट, पति विलियम इश्माएल संग रोमांटिक होकर फ्लॉन्ट की रिंग
मुनमुन दत्ता ने लड़कियों के साथ देने पर की बात
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई। इस दौरान मुनमुन दत्ता ने अपनी फीमेल को-स्टार्स की जमकर तारीफ की और बताया कि कैसे वह अपने हुनम, कमिंटमेंट और प्रोफेशनलिज्म में कमाल की है। इस मौके पर मुनमुन ने खुद को बहुत बड़ी फेमिनिस्ट बताया और कहा कि वह शो में दूसरी महिलाओं को अपनी कॉम्पिटीशन के रूप में कभी नहीं देखतीं। मुनमुन दत्ता ने कहा, 'मैं फेमिनिस्ट हूं और लड़कियों का साथ देने वाली हूं। अगर आगे बढ़ना है तो साथ मिलकर बढ़ना होगा। मुझे यहां किसी से भी कभी असुरक्षा महसूस नहीं हुई।' इस मौके पर मुनमुन ने नई स्टार्स का भी जिक्र किया और उनकी तारीफ की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'उसने 2 साल इंतजार किया', Aly Goni ने ठुकरा दिया था Jasmin Bhasin का प्यार, एक्टर ने किया खुलासा
