टीवी मसाला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: किडनैपर्स के हत्थे चढ़ेगी मुक्ति, बेटी की जिंदगी के लिए गिड़गिड़ाएगी अभिरा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नया हंगामा होगा। मुक्ति किडनैप हो जाएगी। अब देखना होगा कि अभिरा कैसे अपनी बेटी को बचाती है।

Image

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai (photo credit- instagram)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में कई सारे ड्रामे हो रहे हैं, लेकिन अपकमिंग एपिसोड में हंगामा होगा। मुक्ति अपनी मौसी के साथ पोद्दार हाउस छोड़ रही है और अभिरा-अरमान भी उसे रोक नहीं रहे हैं। ये सब कुछ एक गलतफहमी की वजह से हुआ है। बीते एपिसोड में मुक्ति जानबूझकर अरमान और अभिरा का दिल दुखाती है और अब अपकमिंग एपिसोड में मुक्ति अपना दर्द बयां करेगी। मायरा के हाथ मुक्ति का लेटर लग जाएगा। इतना ही नहीं, मुक्ति किडनैप हो जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि समृद्धि शुक्ला (Samridhii Shukla) के शो के अपकमिंग एपिसोड में क्या क्या होगा? टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: TMKOC: जेठालाल बनने से पहले मिला Dilip Joshi को ऑफर हुआ था ये रोल, एक्टर ने किया खुलासा - Exclusive

    मुक्ति को रोक लेगी अभिरा

    टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखने के लिए मिलेगा कि मायरा रोते हुए अपनी मौसी के साथ पोद्दार हाउस से जाने लगती है। वह देखती है कि अभिरा, अरमान और मायरा में से कोई भी उससे मिलने नहीं आया। ये सोचकर वो और उदास हो जाती है। दूसरी तरफ अभिरा कमरे में होती है और अरमान उसे मुक्ति के पास जाने के लिए कहता है। नीचा हॉल में सभी लोग मुक्ति के साथ बिताए हुए पल याद करते हैं। विद्या याद करती है कि कैसे मायरा ने उसकी किचन में मदद की थी। तभी कावेरी पोद्दार आगे आती है और मुक्ति से गले मिलने लगती है, लेकिन मुक्ति की मौसी उसे रोक देती है। ये देखकर सब हैरान रह जाते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'उतना महत्व नहीं..', इंडस्ट्री में महिलाओं संग भेदभाव पर Munmun Dutta का छलका दर्द, TMKOC के सेट की बताई हकीकत
    yeh rishta kya kehlata hai

    yeh rishta kya kehlata hai (photo credit- instagram)

      मुक्ति होगी किडनैप

      घर से निकलने से पहले मुक्ति बिल्ली फैमिली वाला ब्रेसलेट उतारने लगती है लेकिन फिर इमोशनल होकर पहन लेती है। तभी मायरा आकर ब्रेसलेट छीन लेती है और सबके सामने मुक्ति का लेटर खोलती है, जो वह सबके लिए लिखकर जा रही थी। इस लेटर में मुक्ति अरमान, अभिरा और मायरा के लिए अपना प्यार बयां करती है। इस मौके पर अभिरा और अरमान भी यहां पर आ जाते हैं और वो मुक्ति का लिखा हुआ लेटर सुनते हैं। इस मौके पर अभिरा मुक्ति पर हाथ उठाने वाली होती है और प्यार से उसे गले लगा लेती है। मुक्ति कहीं नहीं जाती, लेकिन उसकी मौसी उसे बड़े मंदिर में दर्शन करवाने के बहाने लेकर जाती है। माधव और विद्या भी उसका पीछा करते हैं, लेकिन वो औरत मुक्ति को किडनैप कर लेती है। मुक्ति के बदले वो औरत अभिरा से पोद्दार हाउस मांगती है और अभिरा रेडी हो जाती है। वह पोद्दार हाउस के बदले बेटी के लिए कावेरी पोद्दार के पैरों में गिर जाती है।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article