वायरल न्यूज़

Viral Video: बचपन में मां ने चलना सिखाया, बड़े होकर बेटे ने कराई आसमान की सैर

एयर इंडिया के पायलट तानिश अरोड़ा ने पहली बार अपनी मां को उसी विमान में हवाई यात्रा कराई जिसे वह खुद उड़ा रहे थे। मां-बेटे के इस भावुक पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

पायलट बेटे ने पहली बार मां को कराई हवाई यात्रा (Instagram/@tanisharora09)

मां और बच्चे का रिश्ता दुनिया के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक माना जाता है। मां अपने बच्चों के हर सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करती है। जब वही बच्चा बड़ा होकर अपनी मां का सपना पूरा करता है, तो वह पल हमेशा के लिए यादगार बन जाता है। ऐसा ही एक भावुक वीडियो (Video) इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

पायलट बेटे ने मां को कराई आसमान की सैर

वायरल वीडियो (Viral Video) में एयर इंडिया के पायलट तानिश अरोड़ा अपनी जिंदगी का सबसे खास दिन दिखाते हैं। उन्होंने पहली बार अपनी मां को उस विमान में सफर कराया, जिसे वह खुद उड़ा रहे थे। यह पल उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा था। वीडियो की शुरुआत तानिश के पायलट की वर्दी पहनने से होती है। इसके बाद वह अपनी मां के साथ एयरपोर्ट के लिए निकलते हैं। रास्ते में वह अपनी मां से पूछते हैं कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है। इस पर उनकी मां मुस्कुराते हुए कहती हैं कि वह इस सफर को लेकर बहुत उत्साहित हैं। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद दोनों साथ में बोर्डिंग गेट तक जाते हैं। उड़ान से पहले तानिश अपनी मां से पूछते हैं कि क्या वह उन्हें कुछ कहना चाहेंगी। इस पर मां का जवाब बेहद प्यारा होता है। वह कहती हैं, "अच्छी और सुरक्षित उड़ान भरना।" यह सुनकर हर किसी का दिल भर आता है।

हर मां-बेटे के दिल को छू जाएगा यह Video

वीडियो (Video) शेयर करते हुए तानिश ने लिखा कि बचपन में उनकी मां ने उनका हाथ पकड़कर चलना सिखाया था और आज उन्हें अपनी मां को आसमान की सैर कराने का मौका मिला। उन्होंने अपनी मां को हमेशा के लिए अपनी सबसे पसंदीदा यात्री भी बताया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है। हजारों लोग इसे पसंद कर रहे हैं और कमेंट्स में मां-बेटे के इस खूबसूरत रिश्ते की तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा कि यह किसी भी पायलट के जीवन का सबसे गर्व वाला पल हो सकता है। वहीं कुछ माता-पिता ने भी इच्छा जताई कि एक दिन उनके बच्चे भी उन्हें इसी तरह अपने सपनों की उड़ान पर ले जाएं।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article