Bharti Singh Video: फोटोग्राफर्स से डिलीवरी के लिए भारती सिंह ने मांगे 50 हजार रुपए, बताया लड़का चाहिए या लड़की

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2021, 04:28 PM IST

Bharti Singh Viral Video: भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारती सिंह फोटोग्राफर्स से कह रही हैं कि सबकी तरफ से डिलीवरी का खर्चा आना चाहिए। देखिए भारती सिंह का वीडियो....

Bharti Singh Video: फोटोग्राफर्स से डिलीवरी के लिए भारती सिंह ने मांगे 50 हजार रुपए, बताया लड़का चाहिए या लड़की

Bharti Singh Video. भारती सिंह इन दिनों प्रेग्नेंट हैं। कॉमेडियन जल्द ही मां बनने जा रही हैं। भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भारती सिंह फोटोग्राफर्स से मजाक में डिलीवरी के लिए 50 हजार रुपए मांग रही हैं। इसके अलावा भारती सिंह कहती हैं कि बच्चा होने वाले हैं तो गलती कर दी है।    

भारती सिंह (Bharti Singh Pregnancy) फोटोग्राफर्स से कह रही हैं, 'मैं बता दूंगी कि किस हॉस्पिटल में एडमिट हूं। आप जो भी चैनल है, 50-50 हजार रुपए भेज देना। सबकी तरफ से डिलीवरी का खर्चा आना चाहिए। हम अपनी मर्जी से सभी को बताना चाहते थे, लेकिन आप लोगों ने खबरें छाप-छापकर सबको बता दिया। इससे हमारा सस्पेंस खराब हो गया। मैं अपनी दोस्त को बता दूंगी कि किस हॉस्पिटल में बच्चा होगा। ऐसे में हर मीडिया वाला 50 हजार रुपये वहां पर पहुंचा दें।'

भारती सिंह ने कहा- कोई गलती कर दी
भारती सिंह इसके बाद फोटोग्राफर्स से कहती हैं, 'बच्चा होने वाला है कोई गलती कर दी। भारती की ये बात सुनकर सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वहीं, जब भारती से पूछा कि उन्हें बेटा चाहिए या बेटी। इस पर उन्होंने कहा, 'लड़की चाहिए। लड़कियां बेस्ट होती हैं मुझे लड़की ही चाहिए।  लड़की से कह दो बेटी चाय बना दो मम्मा पहुंच रही हैं तो चाय बना कर रखे। बेटे को फोन करके कह तो बेटा बोलेगा अभी क्रिकेट खेल रहा हूं मैं।' 

Bharti Singh bursts into tears as she talks about her mother's fight with  Covid-19; says 'I feared losing her', watch - Times of India

अगले साल होगी डिलीवरी
भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। भारती ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं। कॉमेडियन भारती की ड्यू डेट अप्रैल की एंड या मई की शुरुआत बताई जा रही है।

Bharti Singh-Haarsh Limbachiyaa granted bail: The couple leave for home -  Times of India

भारती सिंह की शादी को 4 साल पूरे हो गए हैं। भारती ने राइटर हर्ष लिम्बाचिया ने 3 दिसंबर, 2017 को शादी की थी। हर्ष टीवी इंडस्ट्री के जानेमाने कॉमेडियन और एंकर हैं। फिलहाल भारती कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में नजर आ रही हैं।

End of Article