Bharti Singh Pregnant: भारती सिंह हैं प्रेग्नेंट, अप्रैल में देंगी हर्ष लिम्बाचिया के पहले बच्चे को जन्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2021, 11:12 PM IST

Bharti Singh Expecting First child in April 2022: भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया इसे दुनिया के सामने घोषित करने से पहले कुछ महीनों तक छुपाकर रखना चाहते थे। भारती अगले साल बच्चे को जन्म देंगी...

Bharti Singh Pregnant: भारती सिंह हैं प्रेग्नेंट, अप्रैल में देंगी हर्ष लिम्बाचिया के पहले बच्चे को जन्म

कॉमेडियन भारती सिंह के फैन्स के लिए खुशखबरी है। पिछले कुछ दिनों से भारती सिंह की फैमिली प्लानिंग को लेकर चर्चाएं थीं। खबर थीं कि कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि जब भारती सिंह से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया था। उनका कहना था कि अगर प्रेग्नेंसी की खबर सच होती तो वे ऐसी कोई बात नहीं छिपाएंगे।

अब भारती सिंह ने कुछ मिनट पहले इंस्टाग्राम पर इस बात की घोषणा कर दी है। भारती ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यह घोषणा की गई है कि वह वास्तव में गर्भवती हैं। जिससे जाहिर है कि कपल को लेकर आ रही खबरें सही थीं। हालांकि भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया इसे दुनिया के सामने घोषित करने से पहले कुछ महीनों तक छुपाकर रखना चाहते थे। भारती सिंह अगले साल बच्चे को जन्म देंगी। कॉमेडियन भारती की ड्यू डेट अप्रैल की एंड या मई की शुरुआत बताई जा रही है।

भारती सिंह की शादी को 4 साल पूरे हो गए हैं। भारती ने राइटर हर्ष लिम्बाचिया ने 3 दिसंबर, 2017 को शादी की थी। दोनों की शादी के फंक्शन 5 दिन गोवा में चले थे। भारती ने 3 साल छोटे हर्ष से सालभर डेटिंग करने के बाद शादी का फैसला लिया था। शादी के बाद दोनों 25 दिन के हनीमून पर गए थे।

आपको बता दें कि भारती और हर्ष टीवी इंडस्ट्री के जानेमाने कॉमेडियन और एंकर हैं। फिलहाल भारती कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में नजर आ रही हैं। हाल ही में ये कपल बिग बॉस 15 में भी नजर आया था। 

End of Article