वैलेंटाइन डे से पहले इश्क की गहराइयों में डूबे अनुपमा के गौरव खन्ना, अंडर वॉटर अपनी पत्नी को किस करते आए नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2022, 08:32 PM IST

Gaurav Khanna Kissed Her Wife Underwater: अनुपमा टीवी सीरियल के गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा खन्ना छोटे पर्दे के हॉट कपल में से एक हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

वैलेंटाइन डे से पहले इश्क की गहराइयों में डूबे अनुपमा के गौरव खन्ना, अंडर वॉटर अपनी पत्नी को किस करते आए नजर
Photo Credit: Instagram

Gaurav Khanna Kissed Her Wife Akansha Khanna Underwater: छोटे पर्दे के जाने-माने अभिनेता गौरव खन्ना आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। एक्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और अपनी पत्नी की तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं जो उनके फैंस को बहुत पसंद आती है। हाल ही में गौरव खन्ना ने अपनी और वाइफ आकांक्षा खन्ना की ऐसी वीडियो अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की है जो उनके फैंस का दिल जीत रही है। वैलेंटाइन डे से पहले गौरव और उनकी पत्नी आकांक्षा खन्ना इश्क की गहराइयों में डूब रहे हैं। गौरव खन्ना ने जो अपना लवी-डवी वाला वीडियो शेयर किया है उसमें वह अपनी वाइफ को अंडर वाॅटर किस करते हुए नजर आ रहे हैं।

किस डे पर गौरव खन्ना ने शेयर किया है ऐसा वीडियो 

13 जनवरी यानी आज हर कोई किस डे मना रहा है जो वैलेंटाइन डे से ठीक एक दिन पहले मनाया जाता है। इस खास दिन पर गौरव खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और अपनी पत्नी की एक वीडियो साझा की है जिसमें वह अंडर वॉटर किस करते हुए नजर आ रहे हैं। गौरव खन्ना और आकांक्षा खन्ना कि यह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रही है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गौरव और आकांक्षा पूल के पास आते हैं और एक दूसरे को किस करने लगते हैं। फिर यह दोनों किस करते-करते स्वीमिंग पूल में गिर जाते हैं और अंडर वॉटर किस करते हैं। 

गौरव खन्ना और आकांक्षा सोशल मीडिया अकाउंट पर खूब एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करते रहते हैं। गौरव खन्ना टीवी के सबसे चहेते और पॉपुलर अभिनेता बने हुए हैं। अनुपमा टीवी सीरियल में उनका किरदार अनुज कपाड़िया लोगों का दिल जीत रहा है। अनुपमा टीवी सीरियल में वैलेंटाइन डे स्पेशल एपिसोड देखने को मिलेगा जिसमें अनुपमा और अनुज एक दूसरे के साथ रोमांटिक मोमेंट शेयर करेंगे। 

End of Article