शमिता शेट्टी-राकेश बापट का इश्क चढ़ा परवान, पहला वैलेंटाइन डे साथ मनाने के लिए निकले अलीबाग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2022, 06:29 PM IST

Shilpa Shetty And Raqesh Bapat Valentine's Day Plan: टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कपल शमिता शेट्टी और राकेश बापट इस वर्ष अपना पहला वैलेंटाइन डे मनाने वाले हैं। इस खास मौके को एक साथ सेलिब्रेट करने के लिए कपल ने शानदार प्लान बनाया है।

शमिता शेट्टी-राकेश बापट का इश्क चढ़ा परवान, पहला वैलेंटाइन डे साथ मनाने के लिए निकले अलीबाग
Photo Credit: Instagram

Shilpa Shetty And Raqesh Bapat Head To Alibaug For Valentine's Day 2022: छोटे पर्दे के जाने-माने कपल शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और राकेश बापट (Raqesh Bapat) का प्यार इन दिनों परवान चढ़ा है। यह दोनों कपल इस वर्ष अपना पहला वैलेंटाइन डे मनाने जा रहे हैं। पहले वैलेंटाइन डे को खास बनाने के लिए इन दोनों कपल ने शानदार प्लान बनाया है। हाल ही में शमिता शेट्टी और राकेश बापट को उनके परिवार के साथ स्पाॅट किया गया। शमिता शेट्टी और राकेश बापट अपना पहला वैलेंटाइन डे मनाने के लिए अलीबाग निकल पड़े हैं। इन दोनों के साथ इनका परिवार भी अलीबाग में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेगा। हाल ही में शमिता और राकेश की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। यह दोनों एक दूसरे को ट्विन करते हुए नजर आए। 

अलीबाग निकले शमिता शेट्टी और राकेश बापट 

अपना पहला वैलेंटाइन डे मनाने के लिए शमिता शेट्टी और राकेश बापट अलीबाग के लिए निकल पड़े हैं। अलीबाग में यह दोनों रोमांटिक तरीके से अपना पहला वेलेंटाइन डे साथ मनाएंगे। शमिता और राकेश के साथ उनके परिवार को भी देखा गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शमिता के साथ उनकी मां सुनंदा भी थीं। शमिता और राकेश के साथ शिल्पा शेट्टी भी अपने बच्चों के साथ नजर आईं। इतना ही नहीं बल्कि शमिता की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा भी उनके साथ स्पाॅट की गईं। 

बिग बॉस 15 ग्रैंड फिनाले के बाद राकेश बापट शमिता शेट्टी के जन्मदिन पर उनके साथ नजर आए थे। राकेश बापट ने बेहद शानदार तरीके से शमिता शेट्टी का जन्मदिन मनाया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थीं। हाल ही में राकेश बापट ने एक नई लग्जरी कार खरीदी है। इस कपल को कुछ समय पहले ज्वैलरी स्टोर के बाहर भी स्पाॅट किया गया था। 

End of Article