Anupama 3 Twist: 3 नई एंट्री अनुपमा के पैरों तले से खिसका देंगी जमीन, इधर काव्या ने थमाए वनराज को तलाक पेपर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 10:22 AM IST

Anupama Sasural Drama New Track 3 New Entry: अनुपमा के ट्रैक में फिर से कुछ नए चेहरे शामिल होने जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि यहां कहानी, अनुपमा सीरियल को और मसाला देगी। क्योंकि अनुपमा की नई चुनौतीपूर्ण यात्रा शुरू होने वाली है। 

Anupama 3 Twist: 3 नई एंट्री अनुपमा के पैरों तले से खिसका देंगी जमीन, इधर काव्या ने थमाए वनराज को तलाक पेपर

Anupamaa 3 New Entry in TV Serial Anupama: लोकप्रिय टीवी सीरियल अनुपमा अब अपनी कहानी में एक नए चैप्टर को शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कपाड़िया परिवार के साथ अनुपमा की नई यात्रा के एक बिल्कुल नए ट्रैक की शुरुआत होने जा रही है। अनुज और अनुपमा कपाड़िया सदन में शिफ्ट हो जाते हैं और उसके बाद दोनों गोवा में एक सरप्राइज हनीमून की योजना बना रहे हैं। अनुज के साथ अपने नए जीवन में अनुपमा बहुत खुश है लेकिन वह नहीं जानती कि उसकी खुशी बहुत कम समय के लिए ही है।  

क्योंकि अब जल्द ही कपाड़िया सदन में कपाड़िया के बड़े बेटे और उनकी पत्नी बरखा कपाड़िया की एंट्री होने वाली है। जी हां, आपने सही पढ़ा अनुपमा के ट्रैक में फिर से कुछ नए चेहरे शामिल होने जा रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि यहां कहानी, अनुपमा सीरियल को और मसाला देगी। क्योंकि अनुपमा अपने दर्शकों को चौंकाने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहता है, और इसलिए अनुपमा की नई चुनौतीपूर्ण यात्रा शुरू होने वाली है। 

अनुपमा सीरियल की आगे की कहानी में अब हम देखेंगे की नई बहू अनुपमा लगातार अपनी जगह कपाड़िया हाउस के बेटे और बहू के दिल में बनाने की कोशिश करती दिखी। इसके लिए अनुपमा को नई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही बरखा को अनुपमा की मिडिल क्लास आदतों और उच्चारण से नफरत होगी। अनुज इस नए संघर्ष में कैसे अनुपमा का साथ देगा? या फिर इस बार फिर उनके लिए सब कुछ गड़बड़ा जाएगा ये देखना होगा। 

समर के जीवन में आई नई लड़की 
अनुपमा, कपाड़िया परिवार के सदस्यों की नई एंट्री देखने के लिए पूरी तरह तैयार है। नया प्रोमो आ गया है और इसमें अभिनेता रोहित बख्शी, अश्लेषा सावंत और अल्मा हुसैन के साथ 3 नई एंट्री शामिल हैं। रोहित बख्शी और अश्लेषा सावंत एक विवाहित कपल(अनुज के भाई और भाभी) हैं, जिनमें अल्मा हुसैन अभी-अभी अमेरिका से लौटी हैं और बरखा के साथ कपाड़िया परिवार में रह रही हैं। कहानी में दिलचस्प मोड़ यह है कि अल्मा हुसैन समर की प्रेमिका का किरदार निभाती दिखने वाली हैं। जी हां, समर नंदिनी को भूलकर इस नई लड़की के साथ आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। हालांकि, क्या समर का जीवन उतना आसान होगा जितना हम मान रहे हैं?

काव्या देगी वनराज को तलाक
अनुपमा के जाने के बाद शाह परिवार में भी काफी उथल-पुथल होने वाली है। क्योंकि अब काव्या अपने रंग में आने वाली हैं। काव्या की लाइफ में अनिरुद्ध की वापसी हो रही है। ऐसे में काव्या ने अब वनराज को छोड़ने का फैसला कर लिया। काव्या ने साफ कर दिया है कि वो वनराज से तलाक चाहती है। ये सुनकर घर में बा सहित पूरे परिवार को बड़ा झटका लगने वाला है।

End of Article