टीवी मसाला

Gaurav Khanna-Shraddha Arya के नए शो के टाइटल से उठा पर्दा, प्रोमो देख एक्साइटेड हुए फैंस

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 31, 2026, 01:07 PM IST

Gaurav Khanna-Shraddha Arya New Show: टीवी की दुनिया में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की नई जोड़ी देखने को मिलने वाली है। दोनों एकता कपूर के नए शो से छोटे पर्दे पर वापसी करेंगे।

Image

गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के नए शो का नाम हुआ फाइनल, ‘दिल की बेवफाइयां’ से मचेगा धमाल (Image Source: StarPlus Instagram)

Gaurav Khanna-Shraddha Arya New Show: टीवी की दुनिया में जल्द ही एक नई जोड़ी दर्शकों का एंटरटेनमेंट करने वाली है। छोटे पर्दे के दो जाने-पहचाने चेहरे गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) और श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) एक साथ नए शो में नजर आने वाले हैं। दोनों कलाकार इससे पहले अलग-अलग सीरियल्स के जरिए दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं। अब पहली बार उनकी जोड़ी पर्दे पर दिखाई देगी। इस नए प्रोजेक्ट को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी और अब इसके नाम से भी पर्दा उठ गया है। खास बात ये है कि इस शो के पीछे टीवी की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ektaa Kapoor) हैं, जो एक बार फिर दर्शकों के लिए एक नई कहानी लेकर आ रही हैं।

ये होगा शो का नाम

गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के नए शो का नाम ‘दिल की बेवफाइयां’ (Dil Ki Bewafaiyaan) रखा गया है। ये एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा होगा, जिसे एकता कपूर की कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms) प्रोड्यूस कर रही है। स्टार प्लस (Star Plus) ने शो का प्रोमो जारी कर इसके नाम का खुलासा किया है। इस शो के जरिए गौरव और श्रद्धा पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। गौरव खन्ना के इस नए शो का प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर छा गया है। तो चलिए बिना देर किए देखते हैं शो का प्रोमो जो धमाल मचा रहा है।

‘अनुपमा’ और ‘कुंडली भाग्य’ के बाद टीवी पर वापसी

गौरव खन्ना को सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupamaa) में अनुज कपाड़िया के किरदार से काफी लोकप्रियता मिली थी। वह दिसंबर 2024 में इस शो से बाहर हो गए थे। इसके बाद वो रियलिटी शोज में नजर आए। गौरव ने ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) जीता और ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ (Khatron Ke Khiladi 15) में भी हिस्सा लिया। वहीं श्रद्धा आर्या की बात करें तो उन्हें ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) में प्रीता के किरदार से घर-घर में पहचान मिली थी। वो 2017 से दिसंबर 2024 तक इस शो से जुड़ी रहीं। इसके बाद उन्होंने टीवी से ब्रेक लिया था। गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या के नए शो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article