करण जौहर की बर्थडे पार्टी में ऐश्वर्या-सलमान से करीना-मलाइका सहित पहुंचा पूरा बॉलीवुड, गर्लफ्रेंड संग ऋतिक रोशन ने ली एंट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 09:17 AM IST

Who Attends Karan Johar 50th birthday Party: करण की 50वें जन्मदिन की मेगा पार्टी में लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ। बॉलीवुड के ए लिस्टर्स सितारों से लेकर, साउथ एक्टर्स, स्टारकिस्ड सहित कई दिग्गज इस पार्टी में मौजूद रहे। यहां देखें करण जौहर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सभी सितारों के लुक...

करण जौहर की बर्थडे पार्टी में ऐश्वर्या-सलमान से करीना-मलाइका सहित पहुंचा पूरा बॉलीवुड, गर्लफ्रेंड संग ऋतिक रोशन ने ली एंट्री

Karan Johar 50th birthday Party All Celebs Look: फिल्म निर्माता, राइटर और एक्टर करण जौहर 50 साल के हो चुके हैं। 25 मई को करण जौहर ने अपना 50वां जन्मदिन बेहद ग्रैंड पार्टी के साथ सेलिब्रेट किया। करण की 50वें जन्मदिन की मेगा पार्टी में लगभग पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ। बॉलीवुड के ए लिस्टर्स सितारों से लेकर, साउथ एक्टर्स, स्टारकिस्ड सहित कई दिग्गज इस पार्टी में मौजूद रहे। वहीं सोशल मीडिया पर भी करण जौहर पर सितारों ने ढेर सारा प्यार बरसाया। यहां देखें करण जौहर की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सभी सितारों के लुक...

मलाइका अरोड़ा और करीना कपूर ने लूटी लाइमलाइट
करण जौहर की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा लुक काफी ओवर द टॉप रहा। इस दौरान उन्होंने लॉटल ग्रीन कलर का आउटफिट चुना था और इसके साथ उन्होंने हाई हील्स कैरी कीं। वहीं करीना कपूर को पार्टी में सिल्वर मिनी ड्रैस पहने देखा गया। बेबो ने पति सैफ अली खान के साथ एंट्री ली, दोनों मैचिंग आउटफिट में कमाल दिख रहे थे। 

ऐश्वर्या और कटरीना ने ली पति अपने पति के साथ एंट्री
पार्टी में ऐश्वर्या राय को गोल्डन कलर की ड्रैट में ब्लैक अपर के साथ देखा गया। ऐश के साथ अभिषेक बच्चन ने भी एंट्री ली। वहीं कटरीना कैफ और विक्की कौशल भी इस पार्टी में ब्लैड एंड वाइट कलर के मैचिंग ड्रैस में दिखे। 

शाहिद कपूर भी इस दौरान नजर आए। पार्टी में एक्टर को पत्नी मीरा राजपूत के साथ देखा गया। दोनों ने हाथों में हाथ डालकर पार्टी में एंट्री ली। अनुष्का शर्मा, काजोल, रानी मुखर्जी, एकता कपूर को भी ग्लैमरस लुक में देखा गया। वहीं ऋतिक और सबा ने एक कपल के रूप में एक साथ अपनी पहली ऑफिशियल उपस्थिति दर्ज कराई। दोनों को हाथ में हाथ डाले देखा गया और ऋतिक ने सभी से सबा को मिलवाया।

सलमान खान और रणबीर कपूर का दिखा डैशिंग लुक
करण जौहर की बर्थडे पार्टी को सलमान खान ने भी मिस नहीं किया। इस दौरान वो भी हमेशा की तरह अपने दबंग अंदाज में नजर आए। वहीं रणबीर कपूर को पार्टी में मां नीतू कपूर के साथ आते हुए देखा गया। साथ ही रणवीर सिंह का भी कूल अंदाज यहां देखने को मिला।

 ब्लैक सूट में नजर आए टाइगर श्रॉफ. (फोटो साभारः Viral Bhayani)

स्टार किड्स ने चुराई लाइमलाइट
करण जौहर की पार्टी हो और स्टार किड्स ना हों, ऐसा भला हो सकता है क्या? फिल्ममेकर द्वारा इंडस्ट्री में लॉन्च किए गए कई स्टारकिड्स इस दौरान ग्लैमरस अंदाज में नजर आए। यहां तक कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी इस दौरान अपनी पब्लिक अपीयरेंस ने नहीं कतराए। 

 बता दें, करण ने आज अपने बर्थडे पर एक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को सरप्राइज दिया. (फोटो साभारः Viral Bhayani)

पार्टी में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा, संजय कपूर की बेटी सनाया कपूर, सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान, श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर, माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन नेने, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा सहित कई सितारे यहां पहुंचे। 

करण की पार्टी में दिखे ये सितारे
करण जौहर की बर्थडे बैश में खूबसूरत अंदाज में दिखीं। सोनाली और ट्विंकल ने जहां पैंट-सूट चुना तो वहीं तब्बू नीली साड़ी में एक डीवा की तरह नजर आईं। वहीं तारा सुतारिया, आदर जैन, राजकुमार राव, वाणी कपूर, मानुषी छिल्लर, धर्मा प्रोडक्शन के सीईओ अपूर्व मेहता, टाइगर श्रॉफ, मनीष मल्होत्रा, मनीष पॉल, करण वाही, रकुलप्रीत सिंह, जैकी भगनानी, आमिर खान, किरण राव, रवीना टंडन, प्रीति जिंटा सहित कई सितारों ने पार्टी की रौनक बढ़ाई।

End of Article