बॉलीवुड

Sanjay Gupta के लिए मुसीबत बना था Sanjay Dutt संग झगड़ा, 3 साल तक रहे बेरोजगार; बंद कर दिया था ऑफिस

Sanjay Gupta On Fall Out With Sanjay Dutt: बॉलीवुड के फिल्म निर्माता संजय गुप्ता हमारे बीच नहीं रहे। संजय गुप्ता ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि संजय दत्त संग उनके झगड़े के बाद वह 3 साल बेरोजगार रहे।

Image

Sanjay Gupta ने जब Sanjay Dutt संग झगड़े पर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Sanjay Gupta On Fall Out With Sanjay Dutt: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन हो गया है। संजय गुप्ता ने 57 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्म मेकर अशोक पंडित की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय गुप्ता का निधन सिर में चोट लगने के कारण हुआ है। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की है। संजय गुप्ता के निधन को लेकर पुलिस लगातार जांच में लगी हुई है। दूसरी ओर बॉलीवुड स्टार्स भी संजय गुप्ता के निधन से शोक में डूबे नजर आए। बता दें कि संजय गुप्ता ने इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों संग काम किया है। इस लिस्ट में संजय दत्त भी शामिल हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया, जब संजय दत्त के साथ संजय गुप्ता का झगड़ा हो गया। लेकिन इस झगड़े का संजय गुप्ता को बहुत बुरा खामियाजा भुगतना पड़ा था। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: फिल्म डायरेक्टर Sanjay Gupta का हुआ निधन, 57 वर्ष की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

    संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने सिद्धार्थ कन्नन को दिये इंटरव्यू में बताया था कि संजय दत्त संग झगड़े के बाद वह करीब 3 साल तक बेरोजगार रहे। लोगों ने उनका फोन तक उठाना बंद कर दिया था। संजय दत्त संग हुए विवाद के बारे में बात करते हुए संजय गुप्ता ने कहा था, "इंटरव्यू के दौरान संजय गुप्ता से सवाल किया गया कि उनके और संजय दत्त के बीच ऐसा क्या गलत हुआ था? इसके जवाब में संजय गुप्ता ने कहा, "कुछ गलत नहीं हुआ था। जो गलत हुआ वो मुझे लगता है कि हमारे आसपास मौजूद लोग। हमारे आसपास के लोगों ने हमारे बीच गलतफहमियां बढ़ाने की कोशिश की थी। हमने 4 साल तक एक-दूजे से बात नहीं की। लेकिन इन चार सालों में अगर आप ढूंढोगे भी तो भी आपको कोई ऐसा बयान नहीं मिलेगा जो मैंने उनके खिलाफ दिया हो या उन्होंने मेरे खिलाफ दिया हो।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ajay Devgn ने FDA के नोटिस को हाईकोर्ट में दी चुनौती, 'बोलो जुबां केसरी' विज्ञापन पर बढ़ी मुश्किलें

    Sanjay Gupta और Sanjay Dutt साथ में

    Sanjay Gupta और Sanjay Dutt साथ में

      संजय गुप्ता (Sanjay Gupta)ने इस बारे में बात करते हुए आगे बताया, "हम दोनों ने अपने मुंह नहीं खोले। दुनिया ने हमें एक-दूसरे के खिलाफ करने की कोशिश की, लेकिन हमने अपने मुंह नहीं खोले। मैं 3 सालों तक बेरोजगार रहा। लोगों ने मुझसे बात करनी बंद कर दी, क्योंकि उन्हें कहा जा रहा था कि 'संजय दत्त ने कहा है संजय गुप्ता के साथ काम न करें'। जबकि संजय दत्त ने ऐसा कभी नहीं कहा था।"

      संजय गुप्ता को बंद करना पड़ा था ऑफिस

      संजय गुप्ता ने आगे बताया, "मुझे याद है कि मैंने एक वक्त पर आकर अपना ऑफिस बंद कर दिया था। मैं सच में उसे किराये पर देने वाला था और कहा था कि अब ये सब खत्म हो गया है। मैंने अपने दोस्त के लोनावला वाले होटल में काम करना शुरू कर दिया। क्योंकि मुझे घर चलाना था। मेरी पत्नी उस वक्त प्रेग्नेंट थी।" संजय गुप्ता ने बताया था कि उनके बेटे के जन्म के बाद वह वापस फिल्ममेकिंग में लौटे।

      अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर हुआ मिलाप

      संजय गुप्ता ने अपनी और संजय दत्त की मुलाकात पर आगे कहा, "हम अमिताभ बच्चन के 70वें जन्मदिन पर दोबारा मिले। मैं उस वक्त जॉन अब्राहम से बात कर रहा था। पीछे से अचानक मुझे सुनाई दिया 'हाय गुप्स...।' संजू आ रहे थे, उन्होंने मुझे पुकारा और गले लगाया। हम रोने लगे और हमारे बीच का विवाद खत्म हो गया था।" संजय गुप्ता ने बताया कि उस वक्त उन्होंने और संजय दत्त ने फैसला लिया कि वे साथ में दो चीजें कभी नहीं करेंगे। पहला साथ में बैठकर पीना और दूसरा साथ में काम करना।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article