टीवी मसाला

Anurag Dobhal-Ritika Chauhan का हो रहा है तलाक? फैंस का जवाब देते हुए बोले- हम अलग रह रहे हैं...

Anurag Dobhal Break Silence On Divorce Rumors: अनुराग डोभाल ने हाल ही में फैंस संग सवाल-जवाब का सेशन किया, जिसमें उनसे सवाल हुआ कि क्या उनका और ऋतिका चौहान का तलाक हो रहा है।

Image

अनुराग डोभाल और ऋतिका चौहान का हो रहा है तलाक? (फोटो क्रेडिट- यू-ट्यूब, इंस्टाग्राम)

Anurag Dobhal Break Silence On Divorce Rumors: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' से सुर्खियां बटोरने वाले अनुराग डोभाल बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अनुराग डोभाल लगातार यू-ट्यूब पर व्लॉग साझा कर फैंस से जुड़े रहते हैं और अपनी जिंदगी से जुड़ी अपडेट साझा करते नजर आते हैं। अपने लेटेस्ट व्लॉग में अनुराग डोभाल ने फैंस के कई सवालों का खुलकर जवाब दिया। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजों का भी खुलासा किया। अनुराग डोभाल से एक फैन ने सवाल किया कि क्या उनका और ऋतिका चौहान का तलाक हो रहा है? इस बात पर भी अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने जवाब दिया और अपने दिल की बात फैंस संग साझा की। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'बिग बॉस 10' फेम Nitibha Kaul करोड़पति बॉयफ्रेंड संग जल्द रचाएंगी शादी, गुरुद्वारे में साथ टेका माथा

    अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) से फैन ने सवाल किया कि आपके व्लॉग में आपकी पत्नी और बेबी दिखता नहीं है, क्या आप साथ नहीं रहते? क्या आपका तलाक हो गया है? इसपर अनुराग डोभाल ने कहा, "मुझे लगता है कि ये चीजें बहुत लोगों के दिमाग में चल रही होंगी। पहले ऐसा था कि मैं चीजें छुपा देता था व्लॉग में, लेकिन अब ऐसा नहीं करता हूं। रितिका और मैं अभी साथ नहीं रह रहे हैं। हम दोनों को ही ठीक होने के लिए वक्त चाहिए। जिस स्थिति से हम गुजरे हैं, उससे ठीक होने के लिए हमें वक्त चाहिए। वो अपना वक्त ले रही है और मैं अपना वक्त ले रहा हूं। हम दोनों अपने-अपने स्तर पर ठीक हो रहे हैं। स्पेस देना बहुत जरूरी होता है, हील होने के लिए। आप दूसरे इंसान को तभी खुश रख पाओगे, जब आप खुद खुश रहोगे। अगर आप खुद ही खुश नहीं हो तो दूसरे इंसान के साथ कैसे रहोगे।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एकता कपूर जल्द लगाएंगी शो पर ताला, TRP में नैय्या डूबते ही किया फैसला?
    Anurag Dobhal ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

    Anurag Dobhal ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

      अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) यहीं नहीं रुके। उन्होंने तलाक की अटकलों पर आगे कहा, "फिल्हाल तो ऐसा है नहीं कुछ तलाक वाला। हम दोनों वक्त ले रहे हैं। अगर चीजें ठीक रहीं तो साथ रहेंगे। मेरे लिए अभी प्राथमिकता है घर, जहां वो बेबी और ऋतिका रह सकें। मेरी जिंदगी में ऐसा कुछ रहा नहीं कि मुझे अचीव करना है। लेकिन मेरे लिए ये है कि मैं एक घर बनाकर दे दूं, जहां ऋतिका और बेबी रह सकें। जो भी चीजें चल रही हैं, मैं उसमें अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटूंगा। वो अपनी जिंदगी में खुश है, वो अपनी में खुश है। 10 से 15 दिन में मैं एक चक्कर लगा लेता हूं। मैं किसी पर दबाव नहीं डाल सकता कि मेरे साथ रहो।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article