टीवी मसाला

Anupamaa Upcoming Twist: अनुपमा भेजेगी अधिक को जेल, पाखी की मौत से टूट जाएगा शाह परिवार!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 8, 2023, 11:56 AM IST

Anupamaa Upcoming Twist: टीवी शो अनुपमा में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लाने वाले हैं। पाखी के गायब होने के बाद एक बार फिर शाह परिवार में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। अधिक पाखी के घर छोड़ने के लिए अनुपमा को जिम्मेदार ठहराता है। अनुपमा कहती हैं कि मैं चाहती थी कि पाखी सही फैसला ले।

Image

Anupamaa Twist (credit Pic: instagram)

Anupamaa Upcoming Twist: टीवी शो अनुपमा में रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे मुख्य भूमिका निभाते हैं। शो में पाखी के गायब होने के बाद शाह परिवार में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है। घर में पाखी के गायब होने के बाद घरवाले अधिक से सवाल पूछते हैं। वनराज गुस्से में अधिक से कहता है कि अगर उसकी बेटी को कुछ भी हुआ तो वो उसे छोड़ेगा नहीं। अधिक पाखी के गायब होने के पीछे अनुपमा को जिम्मेदार ठहराता है।

अधिक घरवालों से कहता है कि पाखी ने अपनी मां से कई बार कहा था कि उसकी शादीशुदा जिंदगी में दखल ना दे। अनुपमा कहती हैं कि मैं पाखी को सही फैसला लेने के लिए कह रही थी। मैं उसे तुम्हारा असली चेहरा देखने के लिए कह रही थी।

अनुपमा भेजगी अधिक को जेल

अनुपमा अधिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाती है। पुलिस अधिक को अरेस्ट कर लेती है। बरखा अनुपमा से कहती हैं कि उसे अपनी शिकायत वापस ले लेनी चाहिए। लेकिन अनुपमा अपने फैसले पर अटल रहती है। वहीं, अनुज पुलिस कमिश्नर की मदद से पाखी को ढूंढने की कोशिश करता है।

वनराज अनुपमा पर गुस्सा निकलता है। वो अनुपमा से कहता है कि तुम्हें अपनी बेटी को समझना चाहिए। अगर पाखी को कुछ हो गया तो मैं तुम्हें भी माफ नहीं करूंगा। क्या वक्त रहते अनुपमा पाखी की जान बचा पाएगी। अधिक या रोमिल कौन है पाखी के गायब होने के पीछे ? शो में आने वाले दिलचस्प मोड के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article