टीवी मसाला

Anupamaa BTS Photos: अंश के हाथों में लगी हथकड़ी, शादी से पहले अनुपमा के घर छाया मातम

Anupamaa BTS Photos: रुपाली गांगुली स्टारर टीवी शो 'अनुपमा' इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस बीच अनुपमा की BTS पिक्स सामने आई है, जिन्हें देखकर लोग दंग रह गए हैं।

Image

अंश के हाथों में लगी हथकड़ी (pic credit-instagram)

Anupamaa BTS Photos:एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) स्टारर टीवी शो 'अनुपमा' (Anupamaa) लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। कई सालों से यह शो अपनी कहानी और किरदारों के दम पर लोगों के दिलों पर राज कर रहा है। इन दिनों शो में लगातार नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ अनुपमा और प्रेम के बीच फूड कॉम्पिटिशन का ट्रैक दर्शकों का ध्यान खींच रहा है, तो वहीं अंश और प्रेरणा की शादी की तैयारियां भी कहानी में नया रोमांच जोड़ रही हैं। इसी बीच शो के सेट से सामने आईं कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Anupamaa 7 Maha Twist: पहले पड़ाव में जीत का परचम लहराएगी अनुपमा, गौतम का जुलूस निकालेगा शाह परिवार)

anupamaa

अंश के हाथों में लगी हथकड़ी (pic credit-instagram)

BTS फोटोज आई सामने

सामने आई BTS तस्वीरों ने फैंस को हैरान कर दिया है। ऐसा लग रहा है कि शाह हाउस की खुशियों को किसी की नजर लग गई है। जहां एक तरफ पूरा परिवार अंश और प्रेरणा की शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था और घर में जश्न का माहौल था, वहीं अचानक माहौल पूरी तरह बदल जाता है। वायरल तस्वीरों में पुलिस शाह हाउस पहुंचकर अंश को गिरफ्तार करती नजर आ रही है। सबसे भावुक तस्वीर में अनुपमा अपने पोते को बचाने के लिए पुलिस के सामने हाथ जोड़ती दिखाई दे रही हैं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि अंश की गिरफ्तारी किस वजह से हुई है। हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस कयास लगा रहे हैं कि गौतम की साजिश के तहत कोई अनजान लड़की अंश को फंसा सकती है। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई है और अब सभी लोग आने वाले एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

anupamaa

अंश के हाथों में लगी हथकड़ी (pic credit-instagram)

अनुपमा की टीआरपी में आई गिरावट

अनुपमा की टीआरपी में पिछले कुछ समय में भारी गिरावट देखने को मिली है। एक समय तक लगातार नंबर 1 की कुर्सी पर राज करने वाला यह शो अब फिसलकर टॉप 5 से भी बाहर होकर छठे स्थान पर पहुंच गया है। अब 'अनुपमा' की फिर से हिट बनाने के लिए मेकर्स ने कमर कस ली है। लोगों का ये ऐसा मानना है कि आने वाले दिनों में शो में एक से एक ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article