Anupamaa 7 Maha Twist: पहले पड़ाव में जीत का परचम लहराएगी अनुपमा, गौतम का जुलूस निकालेगा शाह परिवार

Anupamaa 7 Maha Twist 24 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में कई महाट्विस्ट देखने को मिलेंगे। सीरियल में दिखाया जाएगा कि पहले टास्क में अनुपमा को जीत मिलेगी। वहीं दूसरी ओर शाह परिवार गौतम का जुलूस निकालेगा।

Authored by: आशना मलिकUpdated Jun 24 2026, 10:35 IST
'अनुपमा' में 24 जून को आए ये महाट्विस्टImage Credit : Jio Hotstar01 / 08

'अनुपमा' में 24 जून को आए ये महाट्विस्ट

Anupamaa 7 Maha Twist 24 June, 2026: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' की टीआरपी को दुरुस्त करने के लिए मेकर्स ने कमर कस ली है। राजन शाही "अनुपमा' में आए दिन ऐसे-ऐसे मोड़ लेकर आ रहे हैं, जिससे शो के प्रति दर्शकों की एक्साइटमेंट बनी हुई है। बीते दिन रुपाली गांगुली स्टारर अनुपमा में दिखाया गया कि प्रेम और अनुपमा को टास्क मिलता है कि उन्हें शख्स से बात करके उनकी पसंद का खाना बनाना है। हालांकि वह सीधा उनसे सवाल नहीं कर सकते। लेकिन 'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं।

पहले टास्क में सफल होगी अनुपमाImage Credit : Jio Hotstar02 / 08

पहले टास्क में सफल होगी अनुपमा

​रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' में देखने को मिलेगा कि अनुपमा और प्रेम को 35-35 मिनट दिये जाएंगे, जिसमें दोनों अपनी जान लगाकर खाना बनाने की कोशिश करेंगे। अनुपमा जिस शख्स को खाना परोसेगी, वो उसे खाकर हैरान रह जाएगा और बोलेगा कि तुम्हारे बनाए खाने में मेरी पत्नी के हाथ का स्वाद कैसे। दूसरी ओर प्रेम का परोसा खाना भी कार्तिक को पसंद आएगा और वो उसे गले लगा लेगा।​

कॉम्पिटीशन में मिलेगी अनुपमा और प्रेम को एंट्रीImage Credit : Jio Hotstar03 / 08

कॉम्पिटीशन में मिलेगी अनुपमा और प्रेम को एंट्री

​अनुपमा और प्रेम दोनों को ही जजेस बताते हैं कि आप लोगों ने अपनी मेहनत और लग्न से कॉम्पिटीशन का पहला टास्क पूरा कर लिया है। आप लोगों को अब अगले राउंड में एंट्री मिलती है। दोनों की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल होगा।​

श्रुति को मिलेगा करारा जवाबImage Credit : Jio Hotstar04 / 08

श्रुति को मिलेगा करारा जवाब

​प्रेम और अनुपमा दोनों ही अपना सर्टिफिकेट लेकर बाहर निकलेंगे। जहां अनुपमा प्रेम की जीत से खुश होगी तो वहीं प्रेम और बाकी लोगों का मुंह बन जाएगा। जजेस उन्हें देखकर कहेंगे कि आप लोगों को देखकर एक ख्याल आता है। श्रुति बोल पड़ेगी कि यही ना काश लव यू जिंदगी कैफे होता ही ना। वहीं जजेस कहेंगे कि नहीं, ये ख्याल आता है कि अगर आप दोनों एक होते तो आपके सामने कोई नहीं टिकता।​

शाह परिवार में बवाल करने आएगा गौतमImage Credit : Jio Hotstar05 / 08

शाह परिवार में बवाल करने आएगा गौतम

​प्रांशी, अंश और प्रेरणा के पास होगी, जिसे देखकर गौतम जल-भुनकर राख हो जाएगा। अंश अनुपमा से बात कर ही रहा होगा कि प्रांशी को हम एक दिन और यहां रख लेते हैं। इसपर गौतम जोर से चिल्लाएगा कि मेरी बेटी यहां नहीं रहेगी। अनुपमा गौतम से कहेगी कि यहां बिन बुलाए मेहमान का स्वागत होता है, लेकिन तुम इस लायक नहीं हो।​

गौतम का मुंह बंद कराएगी अनुपमाImage Credit : Jio Hotstar06 / 08

गौतम का मुंह बंद कराएगी अनुपमा

​गौतम जोर-जोर से चिल्लाएगा कि प्रांशी को अभी लेकर आओ, मैं यहां से उसे लेकर जाऊंगा। लेकिन अनुपमा उसे धक्का दे देगी। वहीं माही बोलेगी कि बेटी की इतनी चिंता होती तो आवाज नीचे होती, तभी तुम्हारे पास आते ही प्रांशी रोने लगती है और अंश के साथ खुश रहती है। गौतम अंश को धमकी देगा, जिसपर अनुपमा बोलेगी कि मेरे होते हुए तू कर क्या लेगा। हिम्मत है तो हाथ लगाकर दिखा।​

गौतम से सवाल करेगी अनुपमाImage Credit : Jio Hotstar07 / 08

गौतम से सवाल करेगी अनुपमा

​गौतम बोलेगा कि प्रांशी की रगों में मेरा खून है। इसपर अनुपमा पूछेगी कि तू सगा बाप है तो उसकी उम्र बता। या ये बता कि प्रांशी को अभी तक कितने टीके लगे हैं और अगला टीका कब लगेगा। या प्रांशी के कितने दांत आए हैं। गौतम अनुपमा के एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाएगा। अनुपमा गौतम को धमकी देगी कि तुझे कोर्ट के चक्कर मैं लगवाऊंगी, वहीं माही बोलेगी कि तेरे खिलाफ गवाही मैं दूंगी। दूसरी तरफ दिग्विजय भी गौतम का कॉलर पकड़कर उसे घर, अंश और अनुपमा से दूर रहने की सलाह देता है।​

नई विलेन की होगी एंट्रीImage Credit : Jio Hotstar08 / 08

नई विलेन की होगी एंट्री

​'अनुपमा' में आने वाले महाट्विस्ट यहीं खत्म नहीं होते हैं। शो में दिखाया जाएगा कि अंश और प्रेरणा की शादी से पहले सब मिलकर बैचलर पार्टी करेंगे। लेकिन वहां एक लड़की मौजूद होगी, जो अंश पर नजर डालेगी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'अनुपमा' में कहानी आगे क्या मोड़ लेगी।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!