टीवी मसाला

Anupama Spoiler Alert: अनुज ने अधिक को दी कंपनी में नौकरी, अब बरखा करेगी कपाड़िया हाउस में कलेश

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 8, 2022, 02:20 PM IST

Anupama spoiler alert 8 november 2022: स्टार प्लस का सुपरहिट टीवी शो अनुपमा लगातार अपने जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न्स के लिए लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। शो के अपकमिंग एपिसोड में अनुज और अनुपमा को हम अधिक का करियर संभालते हुए देखने वाले हैं। अनुपमा टीवी शो में बरखा की अब इनसिक्योरिटी बढ़ती जा रही है। काफी कुछ उसके दिमाग पर हावी हो रहा है।

Image

Anupama Spoiler

Anupama spoiler latest twist: अनुपमा सीरियल की कहानी फिलहाल पाखी और अधिक के इर्द-गिर्द घूम रही है जो अपना करियर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। पहले देखा गया था कि अनुपमा को अपने घर में शांति और सद्भाव बनाए रखने की कोशिश में कठिन समय का सामना करना पड़ रहा है। अधिक, अनुज से अनुरोध करते हुए दिखाई देगा कि वह उसे अपने बिजनेस में एक अवसर प्रदान करे क्योंकि वह एमबीए किया हुआ है और कपाड़िया कंपनी में शामिल होना चाहता है। अनुज अब यह निर्णय लेते हुए दिखाई देंगे कि अधिक को कौन सा डिपार्टमेंट और पद उनके ऑफिस में दिया जाएगा। कपड़िया हाउस में हर किसी के लिए यह एक बड़ा दिन है क्योंकि अधिक, कपाड़िया एम्पायर में एक पेशेवर के रूप में अपनी नई यात्रा शुरू कर रहा है।

Anupama Update: अधिक का करियर होगा सेटल

जी हां, अब कहानी में अनुज और अनुपमा को हम अधिक का करियर संभालते हुए देखने वाले हैं। हालांकि अनुज और अनुपमा को बहुत तनाव होगा क्योंकि उन्हें अपने काम के प्रति अधिक की क्षमता के प्रति सच्चा और ईमानदार होना होगा। क्या अधिक अपने परिवार के सामने खुद को साबित कर पाएगा या नहीं? देखना वाकई दिलचस्प होगा।

Anupama Spoiler: पाखी से बढ़ेगी बरखा की नफरत

अनुपमा टीवी शो में बरखा की अब इनसिक्योरिटी बढ़ती जा रही है। काफी कुछ उसके दिमाग पर हावी हो रहा है। ऐसा लगता है कि बरखा इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही है कि अधिक ने उसकी इच्छा के विरुद्ध जाकर पाखी से शादी कर ली है उसे कपाड़िया हाउस में ले आया है। उसे लगता है कि पाखी, उसके भाई के लिए फिट नहीं है और किसी भी कीमत पर पाखी को बाहर निकालना चाहती है।

Anupama Twist: बरखा ने पाखी के खिलाफ रची साजिश

जल्द ही बरखा, अधिक के पास्ट को सामने लाने की कोशिश करेगी कि वह अपने परिवार के बाकी लोगों से क्या छुपा रहा है। बरका, पाखी के सामने अच्छा बनने की कोशिश करेगी लेकिन अंदर ही अंदर वह अधिक के जीवन से उसे बाहर निकलने की योजना बना रही है। अंकुश, बरखा को ऐसा करने से रोकने की कोशिश करेगा। लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार नहीं है। क्या बरखा, पाखी और अधिक की शादी को बर्बाद करने की अपनी योजना में सफल हो पाएगी या नहीं?

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article