टीवी मसाला

Anupama 21 November Episode: पाखी बनाएगी अधिक को नौकर,अनुज-अनुपमा की चली जाएगी याद्दाश्त, सीरियल में आएगा बड़ा ट्विस्ट!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 21, 2022, 03:20 PM IST

Anupama Spoiler 21 November Episode: अनुपमा सीरियल में दर्शक अब बड़ा ट्विस्ट एंड टर्न देखने वाले हैं। दरअसल अनुपमा और अनुज एक हादसे का शिकार हो जाएंगे। वहीं पाखी और अधिक की शादीशुदा जिंदगी में भी दरार देखने को मिल सकती हैं। दर्शकों के लिए यह ट्विस्ट काफी मजेदार होने वाले हैं।

Image

Bigg Boss 16 Adhik and Pakhi

KEY HIGHLIGHTS
  • अनुपमा में आने वाला है काफी बड़ा ट्विस्ट।
  • अनुज और अनुपमा हादसे का शिकार हो जाएगें।
  • पाखी और अधिक की शादीशुदा जिंदगी खराब हो सकती है।

Anupama 21 November Episode: टीवी सीरियल अनुपमा फिलहाल दर्शकों के दिलों पर राज कर रहा है। अनुपमा के ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। सीरियल में फिलहाल कुछ नए किरदारों की एंट्री ने भी दर्शकों का मनोरंजन दोगुना कर दिया है। यह तो कुछ भी नहीं है सीरियल में अब जो कुछ भी होने वाला है, उससे पूरा कहनी ही बदल जाएगी। कई लोगों को यह ट्विस्ट काफी घिसा पिटा भी लग सकता है। शो के मेकर्स को उम्मीद है कि दर्शकों को अब ये नया ट्विस्ट काफी पसंद आने वाला है। आइए जानते हैं कि आज के एपिसोड में आपको क्या-क्या देखने को मिलने वाला है।

अनुपमा और अनुज खो देंगे याद्दाश्त

अनुज और अनुपमा अपनी बेटी अनु को कैंप में छोड़ने जाने वाले हैं, हालांकि इस बीच वह एक बड़ी मुसीबत मोल ले लेंगे। वह कैंप से लौटते वक्त एक कपल को लिफ्ट देने का फैसला करते हैं। वहीं जब वह खाना खाने ढाबे पर रुकते हैं तो कुछ गुंडे उन्हे आकर परेशान करने लगते हैं। इस बीच अनुज और अनुपमा एक हादसे का शिकार हो जाएगें। जिसमें वह दोनों अपनी याद्दाश्त भी खो बैठेंगे। इसके साथ ही शो में एक बड़ा ट्विस्ट आ जाएगा और पूरी कहानी ही बदल जाएगी।

अधिक बन गया पाखी का नौकर

वहीं दूसरी ओर अधिक और पाखी नंदनी के घर में शिफ्ट हो जाएंगे। जिसके बाद पाखी के बाई परितोष और समर वहां उसका हाल-चाल लेने जाएंगे। लेकिन वहां पहुंच कर वह जो कुछ भी देखते हैं, वह काफी शॉकिंग होता है। दरअसल अधिक नौकरों की तरह पाखी का भी सारा काम कर रहा है। पाखी केवल काम करने का ड्रामा कर रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या अधिक ज्यादा समय तक ऐसा कर पाएगा या दोनों की शादीशुदा जिंदगी में भी मुसीबत आने लगेगीं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article