टीवी मसाला

Anupama Spoiler: काव्या के खिलाफ साजिश रचेगा वनराज, अनुपमा सिखाएगी सबक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 2, 2023, 10:00 AM IST

Anupama 02nd June 2023 Latest Episode: टीवी शो अनुपमा (anupama) में मेकर्स धमाकेदार ट्विस्ट लेकर आने वाले हैं। काव्या (Kavya) जल्द वनराज के सामने अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा करेगी। वनराज इस बात को जानने के बाद हैरान रह जाता है। वो काव्या के साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता है।

Image

anupama spoiler (credit pic: instagram)

Anupama 02nd June 2023 Latest Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) का शो अनुपमा टीवी के मोस्ट पॉपुलर शोज में से एक हैं। शो में कपाड़िया और शाह परिवार के सदस्य डिंपी और समर की शादी की तैयारियों में बिजी हैं। आज के एपिसोड में अनुज अंकुश से अपने दिल की बात कहता है। वो कहता है कि मैंने अनुपमा के साथ बहुत गलत किया है। अंकुश अनुज को समझाता है कि उसकी कोई गलती नहीं है। अनुज कहता है कि मैं चाहता हूं कि अनुपमा बहुत बड़ी डांसर बने। बा चाहती हैं कि अनुपमा अमेरिका जाने से पहले अपनी सारी जिम्मेदारियां निभाए।

घर में सभी लोग डिंपी और समर की शादी की तैयारी कर रहे हैं। अनुज अनुपमा को छोड़ दे। लेकिन अनुज ऐसा कुछ भी करने से साफ मना कर देता है। वो कहता है कि अनुपमा को कभी नहीं छोड़ सकता है। वो सिर्फ अनुपमा से प्यार करता है।

वनराज ने काव्या के खिलाफ रची साजिश

वनराज समर को अपने कंधे पर बैठाता है जैसे वो उसे बचपन में बिठाता था। वनराज समर को एक बार फिर उसका बचपन लौटाना चाहता है। अनुपमा, कांता, भावेश और लीला डिंपी और समर को उनकी आने वाली जिंदगी के लिए ढेर सारी बधाई देते हैं। काव्या किसी काम को करने के लिए नीचे झुकती हैं। लेकिन अनुपमा उसे मना कर देती है। लीला अनुपमा और काव्या को देखती है। लेकिन उसे कुछ समझ नहीं आता है।

शो के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज नहीं चाहता है कि काव्या इस बच्चे को जन्म दें। वो काव्या से जुड़ा कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता है। काव्या की प्रेग्नेंसी की बात सुनकर वनराज को झटका लगता है। वो काव्या से इस बच्चे को अबॉर्ट कराने के लिए कहेगा। लेकिन काव्या कहती हैं कि वो इस बच्चे को रखना चाहती हैं। वनराज काव्या के मिसकैरेज की प्लानिंग करेगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article