टीवी मसाला

Ankita Lokhande ने पति विक्की जैन से तलाक लेने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हमारा रिश्ता हमेशा...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 8, 2024, 09:56 AM IST

बिग बॉस 17 में अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच में खूब झगड़े होते थे। झगड़े के दौरान अंकिता अक्सर अपने पति से तलाक लेने की बात करती थी। अब एक्ट्रेस ने तलाक की खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे अपनी गलती का ऐहसास हो गया है।

Image

Ankita Lokhande- Vicky Jain (credit pic: instagram)

बिग बॉस 17 से निकलने के बाद अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) की लाइफ मजाक बन गई है। शो में पति विक्की जैन (Vicky Jain) संग उनके झगड़े हमेशा लाइमलाइट में रहे थे। अंकिता अपने झगड़े के दौरान विक्की को लेकर काफी इनसिक्योर नजर आई थीं। नेशनल टेलीविजन पर अंकिता कई बार विक्की से कह चुकी थी कि हमें बाहर जाकर देखना होगा कि इस रिश्ते का क्या करना है। दोनों के तलाक की खबरों ने खूब सुर्खियों बटोरी थी। शो से बाहर निकलने के बाद एक्ट्रेस को समझ आया कि वो कितनी गलत दिख रही थीं। एक्ट्रेस ने लेटेस्ट इंटरव्यू में तलाक की बात पर बयान दिया है।

अंकिता ने कहा, मुझे अपनी गलती का ऐहसास हो गया है। शादी से पहले हमारा रिश्ता दोस्ती वाला था। हम एक- दूसरे को कुछ भी कह देते हैं और लोगों ने इन चीजों को गंभीरता से लिया। एक्ट्रेस ने कहा मैं उतनी समझदार नहीं हूं। मुझे और समझदार होने की जरूरत है। मैं अभी भी सीख रही हूं कि कैमरे के सामने क्या कहना है। अगर हमारा रिलेशनशिप इतना स्ट्रांग नहीं होता तो हमारी लड़ाईल नहीं होती।

अंकिता ने तलाक के रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस ने आगे कहा, फर्क सिर्फ इतना है कि हमारे झगड़े टीवी पर सामने आए बाकी कपल के मामले में ऐसा नहीं हुआ। लेकिन इन सबके कारण हमारा रिश्ता मजबूत हो गया है। मैं समझ सकती हूं कि मैं कहां गलत थी। हम पहले से अधिक मजबूत हैं। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को बिग बॉस 17 से पॉपुलैरिटी मिली थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article