वेब सीरीज

Lock UPP 2: शिवांगी जोशी ने सहानुभूति के लिए बताया था यौन शोषण वाला सीक्रेट! Farah Khan ने किया दावा

Farah Khan Dig On Shivangi Joshi: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने 'लॉकअप 2' में बचपन में हुए यौन शोषण का खुलासा किया था। लेकिन इस खुलासे पर अब फराह खान ने तंज कसा है।

Image

Farah Khan ने शिवांगी जोशी के सीक्रेट पर कसा तंज (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Farah Khan Dig On Shivangi Joshi: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। शिवांगी जोशी को आखिरी बार 'लॉकअप 2' में देखा गया था, जहां रहते हुए उन्होंने जमकर लाइमलाइट बटोरी। शिवांगी जोशी ने 'लॉकअप 2' में रहते हुए ही अपनी जिंदगी के गहरे राज से पर्दा उठाया था। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मम्मी के मुंह बोले भाई ने उनके साथ घटिया हरकत करने की कोशिश की थी। शिवांगी जोशी ने बताया था कि वो इंसान उनके मामा थे, लेकिन उन्होंने परिवार की गैर-मौजूदगी में गंदी हरकत की थी। शिवांगी जोशी के इस खुलासे ने लोगों को भी हैरान कर दिया था। लेकिन अब फराह खान ने इस मामले पर तंज कसा है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'स्टेज पर पहली बार देखा', Lock Upp 2 में 'बायस्ड होस्ट' के आरोप पर भड़कीं फराह खान, Shreya Kalra के घर पहुंचीं

फराह खान (Farah Khan) ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में आकांक्षा चमोला संग बातचीत के दौरान शिवांगी जोशी के सीक्रेट पर सवाल उठाया। फराह खान और आकांक्षा चमोला ने 'लॉकअप 2' के बारे में बात करते हुए कहा कि शो अपना सीक्रेट, अपना सच कबूलने के बारे में था, जो कई कंटेस्टेंट्स ने किया ही नहीं। लेकिन फराह खान ने कहा कि हर्षद चोपड़ा और राम कपूर ऐसे थे, जिन्होंने अपना सच दुनिया के सामने रखा। उन्होंने इस बारे में आगे कहा, "श्रेया का था, लेकिन मुझे लगता है कि शिवांगी को एहसास हुआ होगा कि ब्रेड-बटर से काम नहीं चलेगा। कई गहरे राज सामने आ रहे थे, इसलिए उसने अपना बताया।" वहीं आकांक्षा चमोला ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं ही थी, जिसके सीक्रेट वर्तमान से जुड़े थे।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Shivangi Joshi के जबड़े से Shreya Kalra ने निकाली Lock Upp 2 की ट्रॉफी, रो-रोकर Harshad Chopda का हुआ बुरा हाल

Farah Khan ने शिवांगी जोशी के 'सीक्रेट' पर कसा तंज

Farah Khan ने शिवांगी जोशी के 'सीक्रेट' पर कसा तंज

बता दें कि फराह खान (Farah Khan) और आकांक्षा चमोला की शिवांगी जोशी को लेकर ये बात कई यूजर्स को पसंद नहीं आई। लोगों ने दोनों को आड़े हाथों भी लिया। एक यूजर ने फराह खान पर तंज कसते हुए लिखा, "फराह खान अपने पक्षपात को न्यायित ठहरा रही हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "हर किसी ने अपने सीक्रेट्स का इस्तेमाल ज्यादा से ज्यादा सहानुभूति बटोरने के लिए किया था।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article