Aly Goni Open Up On Marriage: टीवी के पॉपुलर एक्टर अली गोनी ने अपने अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। अली गोनी इन दिनों कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रहे हैं, जहां वह अपनी कुकिंग से लोगों को खुश करने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। अली गोनी की मौजूदगी 'लाफ्टर शेफ्स 3' में जान डालने का काम करती है। लेकिन इन सबसे इतर अली गोनी हाल ही में अपनी और जैस्मिन भसीन की शादी की खबरों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। अली गोनी (Aly Goni) से एक बार फिर सवाल किया गया है कि वह और जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) कब शादी कर रहे हैं। हालांकि एक्टर ने साफ कर दिया कि जैस्मिन भसीन तैयार हैं और वो भी दूल्हा बनने के लिए राजी हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या से पहले इस TV स्टार का दिल तोड़ चुकी हैं Natasha Stankovic, दर्द बयां करते हुए बताया था "मैं टूट गया..."

Jasmin Bhasin संग शादी की प्लानिंग पर Aly Goni ने तोड़ी चुप्पी
बता दें कि अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन भसीन सालों से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। दोनों की दोस्ती की शुरुआत 'खतरों के खिलाड़ी' से हुई थी। वहीं 'बिग बॉस 14' में अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने अपने प्यार का इजहार सरेआम किया था। दोनों की जोड़ी को फैंस द्वारा खूब पसंद किया जाता है। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अली और जैस्मिन इस साल शादी के बंधन में बंधते हैं या फैंस को फिर से इंतजार करना पड़ेगा।
