टीवी मसाला

हार्दिक पांड्या से पहले इस TV स्टार का दिल तोड़ चुकी हैं Natasha Stankovic, दर्द बयां करते हुए बताया था "मैं टूट गया..."

Aly goni on breakup with Natasha Stankovic: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक शादी के कुछ साल अब अब एक-दूसरे से अलग हो चुके हैं। अब इस सबके बीच नताशा स्टेनकोविक का अपने पूर्व प्रेमी एली गोनी के साथ एक पुराना वीडियो फिर से ऑनलाइन सामने आया है। आइए इस वीडियो और खबर पर एक नजर डालते हैं।

Image

Aly goni on breakup with Natasha Stankovic

Aly goni on breakup with Natasha Stankovic: भारतीय क्रिकेट ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक को लेकर महीनों से चल रही तलाक की खबरों पर अब विराम लग चुका है। बता दें कि सालों बाद इस जोड़े का अब तलाक हो चुका है। नताशा-हार्दिक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से अलग होने के अपने फैसले की घोषणा की थी। अब इस सबके बीच नताशा स्टेनकोविक का अपने पूर्व प्रेमी एली गोनी के साथ एक पुराना वीडियो फिर से ऑनलाइन सामने आया है। आइए इस वीडियो और खबर पर एक नजर डालते हैं।

टीवी अभिनेता अली गोनी और नताशा स्टेनकोविक ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। अब नच बलिए 9 के सेट से एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें अली गोनी अपनी एक्स गर्लफ्रेंड नताशा संग ब्रेकअप के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया की उनका भी दिल टूट गया था और उन्हें कुछ बुरी लत भी लग गई थी। अली गोनी ने बताया "मेरा भी दिल टूटा था, लेकीन मैंने किसी को बताया नहीं।" आज तक किसी को पता नहीं चला क्योंकि मैं हँसता रहता हूँ। अपना दुख मैं चेहरे पर नहीं आने देता हूँ।" अली गोनी ने यह भी कहा की गलती शायद मेरी ही थी, जो मैंने इतना प्यार किया।"

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नतासा स्टेनकोविक 2019 में एली गोनी के साथ नच बलिए सीजन 9 में नजर आई थीं। सर्बियाई सुंदरी के हार्दिक पांड्या को डेट करने की खबरें 2018 में सामने आईं थी। हालांकि अब नातशा का हार्दिक से भी अलग हो गई हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article