टीवी मसाला

Rakhi Sawant के आंसू देख पिघला Adil Khan का दिल, दुनिया के सामने कुबूल किया निकाह

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 16, 2023, 01:16 PM IST

Rakhi Sawant and Adil Khan Marriage: राखी सांवत ने आदिल खान के साथ अपनी शादी की फोटोज शेयर कर सभी को हैरान कर दिया था, इससे भी ज्यादा हैरान तब हुई जब आदिल खान ने राखी के साथ अपनी शादी को झूठा करार दे दिया, हालांकि अब आदिल खान ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर राखी के साथ अपनी शादी को स्वीकार कर लिया है।

Image

Rakhi Sawant and Adil Khan Marriage

KEY HIGHLIGHTS
  • राखी सांवत के साथ आदिल खान ने स्वीकार की अपनी शादी।
  • इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर बताई चुप रहने की वजह।
  • आदिल खान और राखी सांवत की शादी की फोटोज हुईं वायरल।

Rakhi Sawant and Adil Khan Marriage: राखी सांवत (Rakhi Sawant) ने आदिल खान (Adil Khan) के साथ अपनी शादी की फोटोज को शेयर किया था, बीते कुछ दिनों से राखी सावंत और आदिल खान की शादी सुर्खियों में बनी हुई है। एक तरह जहां राखी सावंत, आदिल के साथ अपनी शादी का दावा कर रही थीं वही आदिल खान लगातार इस शादी को झूठा बता रहे थे, जिसके बाद राखी सावंत मीडिया के सामने रोती-बिलखती भी नजर आईं। राखी सावंत और आदिल खान की शादी को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। अब आदिल खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में आदिल ने राखी के साथ अपनी शादी को स्वीकार कर लिया है। आदिल खान ने राखी को शादी की बधाई भी दी है। यह इंस्टाग्राम पोस्ट राखी सांवत के साथ कौलेब में डाला गया है। इस पोस्ट पर देवोलीन भट्टाचार्जी के साथ ही कई और सेलेब्स भी कमेंट कर शादी की बधाई दे रहे हैं।

'पहले मुझे चुप रहना पड़ा था'

आदिल खान ने इस इंस्टाग्राम पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा, 'तो आखिरकार में यह अनाउंसमेंट कर रहा हूं.. मैंने कभी नहीं कहा कि मेरी और राखी की शादी नहीं हुई हैं। मुझे कुछ चीजें हैंडल करनी थी, इसी वजह से मैं चुप था। हमारी शादी खुशहाल रहे।' इस पर राखी सावंत ने भी कमेंट करते हुए कहा है, 'थैंक्स जान, काफी सारा प्यार'। आदिल खान और राखी सावंत की शादी को लेकर फैंस का भी जबरदस्त रिएक्शन सामने आ रहा है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल

इस बीच सोशल मीडिया यूजर्स राखी सांवत और आदिल खान को जबरदस्त तरीके से ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का मानना है कि यह इस दोनों की मिली-जुली सादिश थी, फेस के लिए यह लोग कुछ भी कर सकते हैं।

बता दें कि राखी सांवत अक्सर किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में रहती हैं। सोशल मीडिया पर राखी सावंत ने इस बात का खुलासा किया था कि सात महीने पहले उन्होंने आदिल खान संग शादी रचाई थी, हालांकि किसी वजह से उन्होंने चुप्पी साधी हुई थी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article