Rakhi Sawant and Adil Khan Marriage: एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टारराखी सांवत (Rakhi Sawant) ने आदिल खान (Adil Khan) के साथ अपनी शादी की फोटोज शेयर कर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। शादी की खबरों के बीच राखी सांवत के प्रेग्नेंसी की खबरें भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस खबरों पर अब राखी सांवत का रिएक्शन भी सामने आ गया है। फैंस बीते कई दिनों से सवाल पूछ रहे हैं कि क्या राखी सांवत, आदिल खान के बच्चे की मां बनने वाली हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि अचानक आदिल खान के साथ अपनी शादी की घोषणा करने का कारण प्रेग्नेंसी ही है। इसी वजह से राखी सावंत ने जिस शादी को करीब 7 महीनों तक छुपा रखा था उसे दुनिया के सामने ले आई हैं। इस बीच राखी सांवत का रिएक्शन भी तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं प्रेग्नेंसी की खबरों पर राखी सावंत का क्या कहना है।
प्रेग्नेंसी की खबरों पर क्या बोलीं राखी सावंत?
राखी सावंत से जब पूछा गया कि क्या वह आदिल खान के बच्चे की मां बनने वाली हैं? तो इसपर रिएक्टर करते हुए राखी सावंत ने ANI को बताया, 'नो कमेंट्स'। राखी सांवत प्रेग्नेसी की खबरों को ना ही नकार रही हैं और ना ही मान रही हैं। इस बीच उन्होंने फैंस को दुविधा में ही छोड़ दिया है। इससे पहले आदिल खान के बारे में बाद करते हुए राखी सावंत ने कहा, 'मुझे नहीं पता आदिल खान इस शादी से इनकार क्यों कर रहा है। शायद वह अपने माता-पिता से डरा हुआ है।' राखी सावंत के शादी की फोटोज शेयर करने के बाद आदिल खान ने मीडिया को यह सब झूठ बताया है।'
क्या सच में हुई राखी और आदिल की शादी?
इस बीच सोशल मीडिया पर राखी सावंत और आदिल खान की शादी की चर्चा हो रही है। इस बीच कई फैंस का मानना है कि लाइमलाइट मे रहने के लिए राखी सावत का यह एक नया पैतरा है। जल्द ही आदिल और राखी की शादी की सच्चाई भी सामने आने वाली है।
