बॉक्स ऑफिस

Jailer 2 Box Office Collection: 1000 करोड़ी होने की ओर बढ़ रही है Rajinikanth की फिल्म, इतना हुआ कलेक्शन

Jailer 2 Box Office Collection Day 21: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने सिनेमाघरों में 21 दिन पूरे कर लिए हैं। अब 'जेलर 2' 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

Image

'जेलर 2' हो सकती है 1000 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल (Pic Credit: Instagram)

Jailer 2 Box Office Collection Day 21: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से अच्छा कारोबार कर रही है। रिलीज के 21वें दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। खास बात यह है कि रजनीकांत की 'जेलर 2' ने थलापति विजय की ब्लॉकबस्टर मूवी 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' यानी 'The GOAT' को पीछे छोड़ दिया है। इसके साथ ही 'जेलर 2' का नाम साउथ सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana First Half X Review: रणबीर-यश को साथ देख फैंस हुए एक्साइटेड, सिनेमाघरों में छाया जादू)

21 दिनों में इतना हुआ 'जेलर 2' का बिजनेस

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक 'जेलर 2' ने बुधवार यानी 4 नवंबर को भारत में करीब 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। मंगलवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में लगभग 10.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को फिल्म ने 3.35 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 466.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं दूसरी ओर भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 545.10 करोड़ रुपये हो चुका है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Maatrubhumi Trailer Release Date: इस दिन रिलीज होगा Salman Khan स्टारर का ट्रेलर, CBFC की मंजूरी का है इंतजार)

दुनिए भर में कमाए इतने करोड़

रजनीकांत की इस फिल्म को भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म का ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन अब 276 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर 'जेलर 2' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 821.10 करोड़ रुपये हो गया है। इस आंकड़े के साथ फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि बड़े परदे से हटते-हटते यह मूवी 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा टच कर सकती है।

वेंकट प्रभु के निर्देशन में बनी विजय की GOAT ने अपने थिएट्रिकल रन के दौरान दुनियाभर में लगभग 440 से 460 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हालांकि 'जेलर 2' अब 821.10 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच चुकी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article