साउथ मूवीज

Thalapathy Vijay का नाम सुनते ही शर्म से लाल हुईं Trisha Krishnan, वीडियो हुआ वायरल

Trisha Krishnan Video: साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर फैंस खुश हो गए हैं।

Image

तृषा कृष्णन का वीडियो हुआ वायरल (pic credit-twitter/instagram)

Photo : Twitter

Trisha Krishnan Video: आज सूर्या और तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) की फिल्म करुप्पु (Karuppu) रिलीज हो गई। फिल्म को लोग अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे है। बताया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन मोटी कमाई कर सकती है। इस बीच तृषा कृष्णन का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखकर फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है क्लिप पर...(ये भी पढ़ें-Rajinikanth-Kamal Haasan की मूवी में धमाल मचाएंगी Trisha Krishnan, सामने आई ये रिपोर्ट)

तृषा कृष्णन का वीडियो हुआ वायरल

करुप्पु के सुबह के शो के दौरान रोहिणी थिएटर में जबरदस्त माहौल देखने को मिला। इस खास मौके पर डायरेक्टर आरजे बालाजी, एक्ट्रेस तृषा कृष्णन, म्यूजिक कंपोजर साई अभ्यंकर और कार्थी अचानक थिएटर पहुंच गए, जिससे फैंस की खुशी दोगुनी हो गई। थिएटर से बाहर निकलते समय एक मजेदार पल भी देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में तृषा कार में बैठी नजर आ रही थीं। तभी कुछ फैंस ने उनसे कहा, 'थलापति विजय को हमारी तरफ से नमस्ते कहना।' यह सुनकर तृषा मुस्कुरा दीं और शर्माते हुए बोलीं, 'ऑफ कोर्स।' उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

थलापति विजय और तृषा कृष्णन की फिल्में

बता दें कि थलापति विजय हाल ही में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने हैं। उनकी शपथ ग्रहण समारोह में भी तृषा मौजूद थीं। विजय और तृषा को कोलीवुड की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में गिना जाता है। दोनों ने गिल्ली, थिरुपाची, आथी, कुरुवी और लियो जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। पिछले कुछ समय से दोनों के रिश्ते को लेकर भी चर्चाएं होती रही हैं, हालांकि दोनों ने कभी इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा। करुप्पु का निर्देशन आरजे बालाजी ने किया है। फिल्म में सूर्या एक ऐसे वकील के किरदार में नजर आए हैं, जो करुप्पुसामी देवता की शक्ति लेकर भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ लड़ता है। बता दें कि इस मूवी का अच्छा खासा बज बना हुआ है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article