Trisha Krishnan Movie: साउथ की स्टार एक्ट्रेस तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। तृषा जल्द ही फिल्म कुरुप्पु में नजर आएंगी। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए थे। इस बीच ये खबर सामने आई है कि तृषा की एंट्री कमल हासन और रजनीकांत (Rajinikanth) की अपकमिंग फिल्म में हो गई है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-'Love Is Always Louder', थलापति विजय के शपथ लेते ही Trisha Krishnan ने किया क्रिप्टिक पोस्ट)

कमल हासन और रजनीकांत की फिल्म (pic credit-instagram)
कमल हासन और रजनीकांत की मूवी में तृषा कृष्णन की एंट्री
कमल हासन और रजनीकांत की अपकमिंग फिल्म KHxRK Reunion को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। कई सालों बाद दोनों दिग्गज स्टार्स एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। Filmibeat की रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में तृषा कृष्णन फीमेल लीड रोल निभा सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तृषा इस प्रोजेक्ट के लिए बड़ी फीस की डिमांड कर सकती हैं। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। तृषा पहले भी कमल हासन के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं, वह रजनीकांत के साथ वो पेट्टा में नजर आई थीं।
इतना है फिल्म का बजट
कमल हासन और रजनीकांत की फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, कमल हासन और रजनीकांत अक्टूबर 2026 से फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं और मेकर्स इसे दिवाली 2027 पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। फिल्म को लेकर यह भी चर्चा है कि रजनीकांत, कमल हासन और डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार की कुल फीस करीब 500 करोड़ रुपये हो सकती है। वहीं, फिल्म का बजट 650 से 700 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। हालांकि, इन आंकड़ों की भी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
