साउथ मूवीज

सुबह 9 बजे होगा Trisha Krishnan संग सूर्या की 'Karuppu' का शो, Thalapathy Vijay ने दी मंजूरी

Trisha And Suriya's Karuppu: तमिलनाडु ने मुख्यमंत्री थलापति विजय ने हाल ही तृषा कृष्णन और सूर्या की फिल्म 'करुप्पु' की सुबह 9 बजे की स्क्रीनिंग रखने की मंजूरी दे दी है। यह फिल्म 14 मई को रिलीज होगी।

Image

सुबह 9 बजे होगा करुप्पु का शो (Pic Credit: X)

Trisha And Suriya's Karuppu: अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने 10 मई को चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने के बाद विजय ने अब तमिल फिल्म इंडस्ट्री के अहम कदम उठाया है। विजय ने तृषा कृष्णन और सूर्या की आने वाली फिल्म 'करुप्पु' (Karuppu) के मेकर्स को सुबह 9 बजे से स्क्रीनिंग रखने की मंजूरी दे दी है। विजय द्वारा की गई इस पहल की फैन्स लगातार तारीफ कर रहे हैं। तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) और सूर्या (Suriya) की यह मूवी 14 मई को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। (इसे भी पढ़ें: Jr NTR के बर्थडे पर जारी होगा 'NTRNeel' का फर्स्ट लुक, Prashanth Neel ने किया फैन्स से वादा)

'करुप्पु' के सुबह के शो के लिए विजय ने दी मंजूरी

12 मई यानी मंगलवार की शाम मेकर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर यह अपडेट शेयर किया। उन्होंने तमिलनाडु ने मुख्यमंत्री के ऑफिस में काम करते हुए विजय की एक पोस्ट भी शेयर किया। पोस्ट में लिखा था, 'हमारी फिल्म 'करुप्पु' के सुबह 9 बजे के शो के लिए मंजूरी देने के लिए हमारे माननीय मुख्यमंत्री श्री जोसेफ विजय का बहुत-बहुत धन्यवाद। 'करुप्पु' का पहला शो 14 मई को सुबह 9 बजे शुरू होगा।' (इसे भी पढ़ें: इस दिग्गज एक्ट्रेस से मिलकर कांपने लगी थी Alia Bhatt, एक्ट्रेस ने किया खुलासा)

भारत कई राज्यों में सुबह-सुबह फिल्मों की स्क्रीनिंग होना कोई बड़ी बात नहीं है। तमिलनाडु के सिनेमाघरों में बड़ी फिल्मों एक शो के रखने के बाद फैन्स द्वारा किए जाने वाले सेलिब्रेशन से कानून व्यवस्था की चिंता बढ़ जाती थी और यही वजह है कि बड़े पैमाने पर इन स्क्रीनिंग से परहेज किया गया। मगर अब विजय ने सुबह 9 बजे स्रीनिंग रखने की मंजूरी दे दी है।

'करुप्पु' में सूर्या संग ऑनस्क्रीन नजर आएंगी तृषा कृष्णन

आरजे बालाजी के निर्देशन में बनी फिल्म 'करुप्पु' में तृषा कृष्णन को सूर्या संग ऑनस्क्रीन देखा जाएगा। दोनों की जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। इस मूवी में इंद्रांस, नैटी, स्वासिका, शिवदा, अनघा माया रवि और सुप्रीत रेड्डी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओ में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article