बॉलीवुड

इस दिग्गज एक्ट्रेस से मिलकर कांपने लगी थी Alia Bhatt, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Alia Bhatt on Personal Life: 79वें कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट अपना जलवा बिखेर रही हैं। इस बीच आलिया भट्ट ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की है।

Image

इस दिग्गज एक्ट्रेस से मिलकर कांपने लगी थी आलिया भट्ट (pic credit-instagram)

Alia Bhatt on Personal Life: 79वें कान (Cannes) फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 12 मई से हो चुकी है और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने आते ही अपने शानदार फैशन से सबका ध्यान खींच लिया। आलिया का नया लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। आलिया ने बताया कि वह आज भी बड़े कलाकारों से मिलकर नर्वस हो जाती हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-एलिगेंट गाउन पहन आलिया भट्ट ने फ्रांस में ढाया कहर, हूबहू लगीं प्रिंसेस सिंड्रेला तो फैंस की टिकी निगाहें)

alia bhatt pics

इस दिग्गज एक्ट्रेस से मिलकर कांपने लगी थी आलिया भट्ट (pic credit-instagram)

आलिया भट्ट ने कही ये बात

कान फिल्म फेस्टिवल 2026 में आलिया भट्ट ने The Hollywood Reporter India से खास बातचीत में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। ग्लोबल स्टार बनने के बावजूद आलिया ने बताया कि वह आज भी बड़े कलाकारों से मिलकर नर्वस हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि जब उनकी मुलाकात हॉलीवुड स्टार वायोला डेविस से हुई थी, तब उनके हाथ कांपने लगे थे और वह ठीक से बात भी नहीं कर पा रही थीं।आलिया ने कहा कि उन्हें बड़े कलाकारों से मिलना आज भी बेहद खास लगता है। वह ऐसे लोगों से बातचीत करना पसंद करती हैं, जिन्होंने सिनेमा में बेहतरीन काम किया हो और जिनसे कुछ सीखने को मिले।

इस फिल्म में नजर आएंगी आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने बातचीत में ये भी बताया कि लोग उन्हें काफी चुलबुली और बातूनी समझते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वह बहुत शर्मीली हैं। उन्होंने कहा कि सोशल गैदरिंग में वह अक्सर असहज महसूस करती हैं और ज्यादा लोगों से बात नहीं कर पातीं। एक्ट्रेस ने कहा कि इस बार कान फिल्म फेस्टिवल में वो लोगों से खुलकर बातचीत करना चाहती हैं। वह कलाकारों से सिर्फ फॉर्मल तरीके से नहीं, बल्कि दिल से जुड़कर बात करना चाहती हैं ताकि वह अनुभव हमेशा याद रहे। मालूम हो कि आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म अल्फा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article