साउथ मूवीज

Thalapathy Vijay ने लोकसभा चुनाव से पहले मारी राजनीति में एंट्री, खुद की पार्टी बनाकर पलटेंगे काया

Thalapathy Vijay Enters In Politics With His Own Party: साउथ के मशहूर सितारे थलपति विजय ने अपनी फिल्मों से बड़े पर्दे पर तो झंडे गाड़े ही हैं। वहीं अब उन्होंने समाज को बदलने का भी फैसला किया है। दरअसल, थलपति विजय ने अपनी पार्टी बनाकर राजनीति में कदम रखा है।

Image

थलपति विजय ने राजनीति में रखा कदम

Thalapathy Vijay Enters In Politics With His Own Party: साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों का खूब दिल जीता है। आखिरी बार थलपति विजय 'लियो' में नजर आए थे, जिससे उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन फिल्मों में हाथ आजमाने के साथ-साथ अब वह राजनीति में भी उतरने के लिए तैयार हैं। खास बात तो यह है कि उन्होंने अपनी पार्टी बनाई है और इसके साथ वह 2026 के विधानसभा चुनाव में भी उतरेंगे। थलपति विजय (Thalapathy Vijay) ने राजनीति में कदम रखने की घोषणा आधिकारिक तौर पर अपने ट्विटर हैंडल से की है। उनका ट्वीट देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

थलपति विजय (Thalapathy Vijay) की राजनीतिक पार्टी का नाम तमिलका वेत्री कजगम है। उन्होंने पार्टी का ऐलान करते हुए अपने ट्विटर तीन पन्नों का नोट भी साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने लक्ष्य और राजनीति में कदम रखने के कारणों को साझा किया। थलपति विजय के नोट के मुताबिक, वह 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी हाथ आजमाएंगे। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव के सिलसिले में थलपति विजय या उनकी टीम के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि थलपति विजय 2024 के लोकसभा चुनाव में हाथ नहीं आजमाएंगे।

बता दें कि राजनीति से इतर थलपति विजय (Thalapathy Vijay) एक बार फिर से बड़े पर्दे पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी मूवी का नाम 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' है। इस फिल्म को वेंकट प्रभू द्वारा निर्देशित किया जाएगा, साथ ही फिल्म में मीनाक्षी चौधरी भी लीड रोल में नजर आएंगी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article