साउथ मूवीज

थलपति विजय ने आखिरी फिल्म के लिए खाली करवा दी मेकर्स की झोली? चार्ज की इतनी मोटी फीस सुनकर आप रह जाएंगे हैरान

थलपति विजय की लास्ट फिल्म जन नायकन 9 जनवरी, 2026 को रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म के लिए पलकें बिछाए बैठे है।इस फिल्म को सुपरहिट साबित करने के लिए फिल्म की टीम दिन रात कमर कस रही है। हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म के लिए थलापित विजय ने मोटी फीस वसूली है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने कितने करोड़ लिए है।

Image

Thalapathy Vijay

थलपति विजय इन दिनों अपनी लास्ट फिल्म जन नायकन को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक्टर की ये फिल्म 9 जनवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। थलपति ने 2 फरवरी 2024 को अपनी राजनीतिक पार्टी लॉन्च की और उस समय उन्होंने घोषणा की थी कि वे अपने दो फिल्मी प्रोजेक्ट्स (गोट और जन नायकन ) के बाद फिल्मों से संन्यास ले लेंगे। एक्टर की इस लास्ट फिल्म से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें है। आइए जानते हैं कि अपनी लास्ट फिल्म के लिए एक्टर ने कितने करोड़ की फीस वसूली है।

एक रिपोर्ट के अनुसार थलपति विजय ने जन नायकन के लिए 275 करोड़ रुपये की मोटी फीस ली है। इससे पहले विजय को द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम (द गोट) के लिए 200 करोड़ रुपये की फीस मिली थी। जन नायकन एक राजनीतिक एक्शन ड्रामा है। इस फिल्म का निर्देशन एच विनोथ कर रहे हैं। हाल ही में एक्टर के जन्मदिन के मौके पर फिल्म की टीम ने छोटा सा टीजर रिलीज किया था। जिसमें एक्टर पुलिस वाले के रोल में काफी दमदार लग रहे थे।

ये सितारे बने फिल्म की हिस्सा

जन नायकन में विजय थलापति के अलावा पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं। इसके अलावा फिल्म में ममिता बैजू, गौतम वासुदेव मेनन, प्रकाश राज, नारायण, प्रियमणि जैसे सितारे भी शामिल होंगे। रिपोर्ट के अनुसार श्रुति हासन भी इस फिल्म में अपना जादू दिखाती हुई नजर आएंगी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article