क्रिकेट

सिक्सर क्वीन बनीं शेफाली, तोड़ दिया हरमनप्रीत कौर का 8 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत की शेफाली वर्मा का शानदार प्रदर्शन तीसरे टी20 में भी जारी रहा। इस मुकाबले में उन्होंने 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में 5 छक्के जड़ने वाली शेफाली ने एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में हरमन को पीछे छोड़ दिया।

Image

शेफाली वर्मा (साभार-X)

रायपुर में क्लीन स्वीप के लक्ष्य के साथ उतरी भारतीय महिला टीम की सलामी बैटर शेफाली वर्मा का शानदार प्रदर्शन यहां भी जारी रहा। शेफाली ने अपने टी20 करियर का 22वां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 26 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। हालांकि वह अपनी इस पारी को शतक में नहीं बदल पाईं और 37 गेंद में 69 रन की पारी खेलकर आउट हो गईं। उन्होंने अपनी इस पारी में 5 छक्के जड़े और इसके साथ ही अपने पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। हरमन के नाम एक कैलेंडर ईयर में भारत की ओर से सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड था।

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में उन्होंने अपने पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हरमन ने साल 2018 में भारत की ओर से 51 छक्के जड़े थे, लेकिन 52 छक्कों की साथ शेफाली ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, विमेंस क्रिकेट में एक साल में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन के नाम है। डिवाइन ने साल 2018 में 67 छक्के जड़े थे।

एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड

67 - 2018 में सोफी डिवाइन

61 - 2020 में सोफी डिवाइन

55 - सोफी डिवाइन 2023 में

53 - 2018 में लिजेल ली

52 - शैफाली वर्मा 2026 में

51 - 2018 में हरमनप्रीत कौर

T20I में शेफाली के नाम है रिकॉर्ड

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की बात करें तो यह रिकॉर्ड शेफाली वर्मा के नाम है। शेफाली इस साल 47 छक्के जड़ चुकी हैं जो विमेंस क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी द्वारा जड़ा गया सर्वाधिक छक्के का रिकॉर्ड है। इस लिस्ट में नंबर दो पर श्रीलंका की कप्तान चमारी अट्टापट्टू का नाम है जिन्होंने साल 2024 में 32 छक्के जड़े थे। मौजूदा कैलेंडर ईयर में साउथ अफ्रीका की कप्तान लोरा वुल्वार्ट 24 मैच में 15 छक्के के साथ दूसरे पायदान पर हैं। इतना ही नहीं शेफाली इस साल 27 मैच में 991 रन बना चुकी हैं जो किसी भी बैटर का सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड है।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article