भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को अपने युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की। पार्टी ने सात नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तीन नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। युवा मोर्चा के अध्यक्ष और वडोदरा से सांसद हेमांग जोशी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश पर की गई इन नियुक्तियों में जम्मू-कश्मीर की विधायक शगुन परिहार और पश्चिम बंगाल के विधायक सौमेन कारफा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा उत्तर प्रदेश के निखिल मणि तिवारी, नगालैंड के अरविंद दामानी, तेलंगाना की मालोथ कोमाली नाइक, बिहार के राजेंद्र सिंह और छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तीन नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी
युवा मोर्चा में ओडिशा की अर्पिता अपराजिता बदजेना, उत्तर प्रदेश के हर्षवर्धन सिंह और आंध्र प्रदेश के मित्ता वामशी कृष्णा को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।राष्ट्रीय सचिव के पद पर सात नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें असम के बिस्वजीत खाउंड, मध्य प्रदेश के आशीष झाला, महाराष्ट्र की सायली रघुनाथ कुलकर्णी, राजस्थान के हिमांशु शर्मा, पंजाब के सरदार अरमानजोत बराड़, झारखंड के अमन यादव और बिहार के राहुल झा शामिल हैं।कोषाध्यक्ष और मीडिया टीम में भी नियुक्तियां
उत्तर प्रदेश के विनीत वत्स त्यागी को युवा मोर्चा का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया गया है,जबकि राजस्थान के देवव्रत सिंह राजावत को राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। बिहार के हिमांशु यादव को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। दिल्ली की शिवानी सिंह और विष्णु बसोया तथा हिमाचल प्रदेश के अतुल ठाकुर को मीडिया सह-प्रभारी बनाया गया है।
सोशल मीडिया की जिम्मेदारी दिल्ली की अपूर्वा सिंह को सौंपी गई है। बिहार के मानवेंद्र चौहान सोशल मीडिया सह-प्रभारी के रूप में काम करेंगे।बीजेपी युवा मोर्चा की नई टीम में देश के कई राज्यों के नेताओं को शामिल किया गया है। पार्टी की ओर से जारी घोषणा के अनुसार, सभी नवनियुक्त पदाधिकारी तत्काल प्रभाव से अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।
