बॉलीवुड

Jai Hind: सलमान खान ने साझा किया 'मातृभूमि' का नया गाना, बोले- देशभक्ति के लिए दो दिन काफी नहीं...

Jai Hind Song Release: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने 'मातृभूमि' फिल्म का नया गाना 'जय हिंद' रिलीज किया है। उन्होंने इस गाने को साझा कर बताया कि अपनी मातृभूमि से प्यार करने के लिए दो दिन काफी नहीं हैं।

Image

Jai Hind: सलमान खान ने शेयर किया 'मातृभूमि' का नया गाना

Jai Hind Song Release: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर सलमान खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। सलमान खान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आने वाले हैं। सलमान खान की इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि हाल ही में सलमान खान ने अपनी अपकमिंग मूवी का नया गाना 'जय हिंद' सोशल मीडिया पर रिलीज किया है। इस गाने के जरिए सलमान खान ने सेना के जवानों और उनके परिवारों को सलाम किया है। इतना ही नहीं, सलमान खान ने लोगों से ये भी कहा कि देश से प्यार करने के लिए सिर्फ दो दिन काफी नहीं हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff पर फायरिंग के अगले दिन इवेंट में पहुंचे Jackie Shroff, मिस्टर फैजू के रिसेप्शन में दिखीं बेटी कृष्णा

सलमान खान (Salman Khan) की 'मातृभूमि' का गाना 'जय हिंद' देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया है। इस गाने ने लोगों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। गाने में सलमान खान सेना की वर्दी में नजर आए। सलमान खान का ये रूप देख लोग उनपर प्यार लुटाते नहीं थक रहे हैं। इस गाने में स्टेबिन बेन ने आवाज दी है, जबकि इसके संगीत हिमेश रेशमिया दिये हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case के बाद पहली बार बाहर दिखे Salman Khan, कड़ी सुरक्षा में पहुंचे एयरपोर्ट

सलमान खान ने 'जय हिंद' (Jai Hind) गाने को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, "365 में से केवल 2 दिन अपनी मातृभूमि को प्यार दिखाने, सम्मान करने और देशभक्ति दिखाने के लिए काफी नहीं हैं। साल भर होना मांगता है बॉस। 'जय हिंद' का लीरिकल वीडियो आप सभी के लिए ये रहा है। उम्मीद करता हूं कि आप लोगों को ये पसंद आया होगा औऐर अगर नहीं तो हिमेश और स्टेबिन का इंस्टा या एक्स हैंडल तो होगा ही ना।"

बता दें कि 'मातृभूमि' फिल्म में सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह, जैन शॉ, अभिलाष चौधरी और अंकुर भाटिया जैसे कई कलाकार अहम भूमिका अदा करते नजर आएंगे। वहीं फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article