बॉलीवुड

Deepika Padukone-Ranveer Singh ने दिखाई दूसरी बेटी की झलक, रखा ये खूबसूरत नाम

Deepika Padukone-Ranveer singh Shares Second Daughter Glimpse: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में दूसरी बेटी की झलक साझा की। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी बेटी का प्यारा सा नाम भी रखा।

Image

Deepika Padukone-Ranveer Singh ने दिखाई दूसरी बेटी की झलक (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Deepika Padukone-Ranveer singh Shares Second Daughter Glimpse: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इसी साल दूसरी बेटी के मम्मी-पापा बने। दीपिका पादुकोण ने 19 सितंबर को अपनी दूसरी बेटी को जन्म दिया था। ये खुशखबरी दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। खास बात तो यह है कि अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी दूसरी बेटी की झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी बेटी के प्यारे से नाम से भी पर्दा उठाया है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ये तस्वीर देखते ही देखते सुर्खियों में आ गई है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Deepika Padukone की 8 घंटे शिफ्ट की मांग का Ishita Dutta ने किया सपोर्ट, बोलीं 'इसमें गलत क्या...'

दशहरे के शुभ अवसर पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट साझा दूसरी बेटी की झलक दिखाई। फोटो में जहां दीपिका पादुकोण गोद में अपनी नन्ही सी जान को लिये नजर आईं, वहीं दुआ उसे प्यार से किस करती दिखी। इस दौरान दीपिका और रणवीर की खुशी देखने लायक रही। दीपिका-रणवीर के साथ-साथ दुआ और देवी भी गोल्डन आउटफिट में दिखाई दिये। इस तस्वीर को साझा करते हुए दीपिका-रणवीर ने लिखा, "प्यार और भरमार, 'देवी पादुकोण सिंह।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana में होगा शाहरुख की King का दीदार, थिएटर में रिलीज होगा फिल्म का खास प्रोमो

Deepika-Ranveer ने 'देवी' के जन्म पर शेयर की थी फोटो

Deepika-Ranveer ने 'देवी' के जन्म पर शेयर की थी फोटो

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। चंद मिनट पहले शेयर की गई इस तस्वीर को 5 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं मृणाल ठाकुर सहित कई सितारों ने तस्वीरों पर जमकर कमेंट भी किया। बता दें कि दीपिका-रणवीर ने इसी साल अप्रैल महीने में दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी दी थी। कपल ने बेटी के जन्म से पहले कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की थीं, जिसमें जहां दीपिका पादुकोण ने बेबी बंप फ्लॉन्ट किया तो वहीं बेटी दुआ उनपर प्यार लुटाती दिखी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article