क्रिकेट

INDW vs ZIMW: रायपुर में चला हरमन का जादू, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 217 रन का विशाल लक्ष्य

भारत ने तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बनाए। भारत की ओर से हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली।

Image

हरमनप्रीत कौर (साभार-x)

भारत ने हरमनप्रीत कौर के नाबाद 91 और शेफाली वर्मा के 69 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर जिम्बाब्वे के सामने 217 रन का लक्ष्य रखा। हरमन और शेफाली ने तीसरे विकेट के लिए 84(41) रन की साझेदारी की और भारत के लिए बड़े स्कोर की नींव रखी। यह टी20 क्रिकेट में भारत का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी है। इस दौरान शेफाली ने साल 2026 का 10वां फिफ्टी प्लस स्कोर बनाया। वह ऐसा करने वाली पहली बैटर बनीं। शेफाली ने 26 गेंद में 4 चौके और 4 छक्के की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की।

इससे पहले भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस मुकाबले में टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी थी।भारत ने स्पिनर श्री चरणी को विश्राम दिया और उनकी जगह प्रेमा रावत को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। भारत की ओर से एक नई सलामी जोड़ी मैदान पर उतरी। शेफाली वर्मा और अनुष्का शर्मा ने पारी का आगाज किया। दोनों ने भारतीय टीम को तेज शुरुआत दी और 32 गेंद में 54 रन की पारी खेलकर आउट हुई। अनुष्का शर्मा 20 गेंद में 28 रन की पारी खेलकर आउट हुई।

पहले दो मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाली निकी प्रसाद इस मुकाबले में असफल रही और केवल 9 रन बनाकर आउट हो गईं। लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी हरमनप्रीत कौर अपने पुराने अंदाज में नजर आईं। दोनों ने पहले जिम्बाब्वे के गेंदबाजों को समझा और फिर अपना आक्रामक रुख अपनाकर तेजी से बल्लेबाजी की। दोनों ने केवल 41 गेंद में 84 रन जोड़कर भारत को 14.4 ओवर में 152 रन तक पहुंचा दिया। जब ऐसा लग रहा था कि शेफाली वर्मा इस पारी को शतक में बदल देंगे, लेकिन बिलव्ड बिजा ने उन्हें 69 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article