बॉलीवुड

Ramayana की एडवांस बुकिंग रुकी, डिस्ट्रीब्यूटर्स-एग्जीबिटर्स में हुई लड़ाई

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर रामायण इस साल दीपावली के मौके पर रिलीज होगी, जिसकी एडवांस बुकिंग रुकने की खबरें आ रही हैं। आइए आपको इसकी असली वजह के बारे में बताते हैं...

Image

Ramayana की एडवांस बुकिंग रुकी, डिस्ट्रीब्यूटर्स-एग्जीबिटर्स में हुई लड़ाई

भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रामायण इस साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में कदम रखेगी, जिसमें रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी जैसे कलाकार मुख्य किरदारों में दिखेंगे। दो भागों में बन रही रामायण की एडवांस बुकिंग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। फिल्म रामायण की एडवांस बुकिंग 20 अक्तूबर से शुरू होनी थी लेकिन 3:45 तक भी टिकिट बुकिंग ऐप्स पर इसे बुक करने का कोई ऑप्शन दिखाई नहीं दिया। 20 अक्तूबर का दिन निकल चुका है लेकिन अब तक बुक माई शो जैसे प्लेटफॉर्म पर इसे बुक नहीं किया जा सकता है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "मेरी उम्मीद से बढ़कर...", Mahesh Babu ने रामायण से प्रेरित वाराणसी सीक्वेंस में किया कमाल का काम, फैन हुए SS Rajamouli

क्यों टली Ramayana की एडवांस बुकिंग

रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी स्टारर रामायण की एडवांस बुकिंग टलने की असली वजह डिस्ट्रीब्यूटर्स और एग्जीबिटर्स के बीच की तनातनी मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि ये दोनों रिवेन्यू शेयरिंग पर लड़ बैठे हैं, जिस कारण मेकर्स रामायण की एडवांस बुकिंग अब तक शुरू नहीं कर पाए हैं। दोनों के बीच अब तक कोई बीच का रास्ता नहीं निकल पाया है, जिस कारण दर्शक रामायण को बुकिंग प्लैटफॉर्म्स पर बुक नहीं कर पा रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "आर्टिस्ट का सामाजिक अपनाम...", Mika Singh के बाद Badshah-Kapil Sharma ने दिया Daler Mehndi का साथ

क्या है Ramayana के एग्जीबिटर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच का विवाद?

अगर आपको नहीं पता है कि रामायण के एग्जीबिटर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच क्या विवाद है तो बता दें कि रामायण के डिस्ट्रीब्यूटर्स पहले हफ्ते में 60 प्रतिशत, दूसरे हफ्ते में 50 प्रतिशत और तीसरे हफ्ते में 40 प्रतिशत रिवैन्यू शेयर चाहते हैं। सामान्य तौर पर किसी भी बड़ी फिल्म की रिलीज के दौरान डिस्ट्रीब्यूटर्स पहले हफ्ते में 52.5 प्रतिशत, दूसरे हफ्ते में 45 प्रतिशत और तीसरे हफ्ते में 37.5 प्रतिशत रिवैन्यू शेयर लेते हैं। फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र ने बताया है, "क्योंकि रामायण के डिस्ट्रूीब्यूटर्स ने सामान्य से बहुत ज्यादा शेयर की डिमांड की है, इसी कारण एग्जीबिटर्स नाराज हो गए हैं। इस वक्त दोनों के बीच में बातचीत चल रही है।" अब देखने वाली बात ये होगी कि दोनों के बीच उलझा ये मामला कब तक सुझेगा?

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article