साउथ मूवीज

सुपरस्टार Yash के साथ नजर आएंगी Tara Sutaria, Toxic में प्ले करेंगी लीड रोल

साउथ सुपरस्टार यश अपनी अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक को लेकर चर्चा में हैं। एक्टर की फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। टॉक्सिक में यश के साथ तारा सुतारिया लीड रोल में नजर आएंगी। तारा फिल्म में यश की प्रेमिका का रोल प्ले करेंगी। एक्ट्रेस अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

Image

tara sutaria and yash (credit Pic: instagram)

साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स ने जब से इस फिल्म की अनाउंसमेंट की है। फैंस फिल्म से जुड़े हर अपडेट को जानने के लिए बेकरार रहते हैं। एक्टर ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। एक्टर हाल ही में अनंत अंबानी की शादी में शामिल हुए थे। एक्टर के लुक ने फैंस का ध्यान खींचा था। यश छोटे बालों में नजर आए थे। एक्टर की फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई थी। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, यश की फिल्म तारा सुतारिया (Tara Sutaria) सेकंड लीड के रोल में नजर आएंगी।

टॉक्सिक में हुई तारा सुतारिया की एंट्री

टॉक्सिक में यश की दो प्रेमिकाएं होंगी। एक्ट्रेस फिल्म में सेकेंड लीड प्ले करेंगी। एक्ट्रेस नए प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड है। इस फिल्म से तारा कन्नड़ फिल्म में डेब्यू करेंगी। तारा ने तड़प और हीरोपंती 2 में शानदार काम किया था। तारा के अलावा फिल्म में कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में होंगी।

इस एक्शन थ्रिलर फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रहे हैं। ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो यश के पास केजीएफ 3 भी पाइप लाइन में हैं। यश को केजीएफ से इंडस्ट्री से पहचान मिली। एक्टर की केजीएफ और केजीएफ 2 दोनों ही सुपरहिट रही। फैंस इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article