Kiara Advani on Toxic Failure: साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिकः ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairytale For Grown-Ups) इसी साल 25 अगस्त को रिलीज हुई थी। यह फिल्म रिलीज होने से पहले लगातार चर्चा में बनी हुई थी। फिल्म के ट्रेलर ने शानदार सिनेमैटोग्राफी, दमदार एक्शन और कलाकारों की जबरदस्त केमिस्ट्री से दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा कर दिया था। मेकर्स उम्मीद कर रहे थे कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाएगी। हालांकि रिलीज के बाद मिले कमजोर रिव्यूज ने फिल्म की कमाई पर असर डाला। ऐसे में अब 'टॉक्सिक' में नादिया का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने फिल्म की असफलता पर चुप्पी तोड़ी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Kareena Kapoor Khan के दिवाली लुक पर विवाद, 'Ayat-Ul-Kursi' वाली कलगी को लेकर मिला कानूनी नोटिस)
'टॉक्सिक' की असफलता से टूट गई थीं कियारा आडवाणी
हाल ही में करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 9' में बतौर गेस्ट कियारा आडवाणी अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहुंचीं। इस दौरान करण जौहर के शो पर कियारा आडवाणी ने फिल्म 'टॉक्सिक' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन और अपनी परफॉर्मेंस को मिले रिस्पॉन्स पर खुलकर बात की। शो के होस्ट करण जौहर ने उनसे सवाल किया कि जब फिल्म को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा तब भी उनकी एक्टिंग की तारीफ हुई। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sohail Khan ने पिता सलीम और मां सलमा को बताया जिंदगी की सबसे बड़ी खुशकिस्मती, शेयर की क्यूट फोटो)
कियारा आडवाणी ने कहा कि इस मूवी का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन उम्मीद से मुताबिक नहीं था। यह उनके लिए एक इमोशनल कर देने मोमेंट था। कियारा आडवाणी ने कहा, 'यह मेरे लिए दिल तोड़ने वाला था। खासकर इस फिल्म के लिए क्योंकि एक टीम के तौर पर किसी ने भी ऐसा नहीं सोचा था। इतनी शानदार ओपनिंग के बावजूद फिल्म का नहीं चलना मेरे लिए काफी दुखद था। पहले वीकेंड में मैं बहुत लो महसूस कर रही थी।'
कियारा आडवाणी ने बताया कि इस मूवी में उन्होंने अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर काम किया था। इसके लिए उन्हें तारीफ भी मिली लेकिन फिल्म नहीं चल पाई। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार 'टॉक्सिक' का लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 320 से 340 करोड़ रुपये के बीच रहा था।
