सोनाक्षी सिन्हा को बेगम बनाने में आनाकानी कर रहे थे इकबाल मियां, 1 महीना पूरा होते ही लेडी दबंग ने खोलकर रख दी पोल

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली है। कपल की शादी को आज एक महीना हो गया है। मीडिया इंटरव्यू में सोनाक्षी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि शुरुआत में जहीर शादी नहीं करना चाहता है। एक्ट्रेस ने इसके पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। आइए उस वजह के बारे में जानते हैं।

Authored by: प्रियंका झाUpdated Jul 23 2024, 17:24 IST
Sonakshi Sinha से शादी नहीं करना चाहते थे जहीर इकबाल, शादी के महीने भर बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासाImage Credit : Instagram01 / 08

Sonakshi Sinha से शादी नहीं करना चाहते थे जहीर इकबाल, शादी के महीने भर बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी कर ली है। एक्ट्रेस की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने जहीर से मिलने के बाद फैसला कर लिया था कि शादी तो जहीर से ही करेंगी। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में खुलासा किया कि पहले उन्होंने ही जहीर को आई लव यू बोला था।

23 जून को कपल ने की थी शादीImage Credit : Instagram02 / 08

23 जून को कपल ने की थी शादी

सोनाक्षी और जहीर ने 23 जून को शादी की थी। कपल ने कोर्ट मैरिज की थी। एक्ट्रेस की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। शादी के बाद कपल ने ग्रैंड रिस्पेशन पार्टी दी थी जिसमें तमाम सितारे शामिल हुए थे।

सोनाक्षी से शादी नहीं करना चाहते हैं जहीरImage Credit : Instagram03 / 08

सोनाक्षी से शादी नहीं करना चाहते हैं जहीर

एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि शुरुआत में जहीर शादी के लिए तैयार नहीं थे। एक्ट्रेस ने जब वजह पूछा था तो उन्होंने बताया कि शादी के बाद स्पार्क खत्म हो जाता है।

7 साल तक कपल ने किया एक-दूसरे को डेटImage Credit : Instagram04 / 08

7 साल तक कपल ने किया एक-दूसरे को डेट

सोनाक्षी और जहीर की शादी ने शादी से पहले एक-दूसरे को सात साल तक डेट किया था। एक्ट्रेस ने बताया कि मुझे पता था कि शादी होनी है इसलिए रिलेशनशिप के फेज को ज्यादा से ज्यादा एन्जॉय करना चाहती थीं।

सोनाक्षी के डैड से जहीर ने मांगा था हाथImage Credit : Instagram05 / 08

सोनाक्षी के डैड से जहीर ने मांगा था हाथ

जहीर ने सोनाक्षी का हाथ उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा से मांगा था। जहीर ने बातोंबात में बता दिया था कि उन्होंने अंगूठी तक खरीद ली है।

2022 में कपल ने की थी सगाईImage Credit : Instagram06 / 08

2022 में कपल ने की थी सगाई

सोनाक्षी और जहीर ने साल 2022 में सगाई की थी। कपल ने अपनी सगाई को 2 सालों तक सीक्रेट रखा था।

कैसे हुई थी पहली मुलाकातImage Credit : Instagram07 / 08

कैसे हुई थी पहली मुलाकात

सोनाक्षी और जहीर की पहली मुलाकात सलमान खान की पार्टी में हुई थी। यहां दोनों की दोस्ती हुई। बाद में दोस्ती प्यार में बदल गई।

कपल की शादी की तस्वीरें जमकर हुई थीं वायरलImage Credit : Instagram08 / 08

कपल की शादी की तस्वीरें जमकर हुई थीं वायरल

कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। एक्ट्रेस ने पति पर प्यार लुटाते हुए कई अनसीन तस्वीरें शेयर की थी। शादी के बाद से कपल सुर्खियों में छाया हुआ है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!