साउथ मूवीज

Sardar 2: रश्मिका -विजय की 'राणाबाली' को टक्कर देगी कार्थी की फिल्म, इस दिन बडे पर्दे पर होगी रिलीज

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 24, 2026, 03:09 PM IST

Sardar 2 Release Date: एक्टर कार्थी की फिल्म सरदार 2 की रिलीज डेट सामने आ गई है। फिल्म सरदार 2 इस महीने बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट...

Image

सरदार 2 की रिलीज डेट आउट (Image Source: IMDb)

Sardar 2 Release Date: साउथ के जाने-माने स्टार कार्थी (Karthi Sivakumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सरदार 2 (Sardar 2) को लेकर खबरों में हैं। फिल्म सरदार 2 को लेकर अब तक कई अपडेट सामने आ चुके हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म से नया लुक सामने आया था, जिसे काफी पसंद किया गया। अब इन सब के बीच फिल्म सरदार 2 की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है। कार्थी की फिल्म इस दिन बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। कार्थी की फिल्म सरदार 2 का मुकाबला विजय देवरकोंडा की मूवी से होगा। तो चलिए जानते हैं फिल्म की रिलीज डेट है।

कब रिलीज होगी 'सरदार 2'

एक्टर कार्थी एक बार फिर से फिल्म सरदार 2 को लेकर खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म सरदार 2 की रिलीज डेट को लेकर आया अपडेट है। फिल्म सरदार 2 कब रिलीज होने वाली है, मेकर्स ने इसका ऐलान कर दिया है। मेकर्स ने आज एक वीडियो जारी किया जिसमें रिलीज डेट से पर्दा उठाया गया। फिल्म सरदार 2 इसी साल 10 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म का ये नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्थी धांसू अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

यहां देखें 'सरदार 2' का वीडियो

इस फिल्म से होगी टक्कर

एक्टर कार्थी की फिल्म सरदार 2 बॉक्स ऑफिस पर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की 'राणाबाली' से टक्कर लेने वाली है। फिल्म राणाबाली 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान काफी समय पहले कर दिया गया था। आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद पहली बार इसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म सरदार 2 और 'राणाबाली' की टक्कर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article