Ranabaali OTT Release: साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और एक्टर विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) ने 26 फरवरी को एक-दूसरे से शादी कर ली है। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में शादी की और अब रिसेप्शन की तैयारियों के लिए हैदराबाद लौट आए हैं। एक तरफ फैन्स रश्मिका-विजय की शादी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दोनों शादी के बाद पहली बार फिल्म 'राणाबाली' में एक साथ बड़े परदे पर दिखाई देंगी। बड़ी जानकारी यह है कि सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद मेकर्स रश्मिका-विजय की 'राणाबली' को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करेंगे, यह तय हो गया है।
इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी 'राणाबाली'
रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की फिल्म 'राणाबाली' 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद मेकर्स इस फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम कराएंगे। यह फिल्म ऑनलाइन तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी। खास बात यह है कि रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस मूवी के माध्यम से शादी के बाद पहली बार बड़े परदे पर दिखाई देंगे। (इसे भी पढ़ें: The Kerala Story 2 Cast Fees: अदिति भाटिया-उल्का गुप्ता की फीस ने हिलाया बजट, बाकी एक्टर्स को मिले इतने रुपये)

Ranabaali
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की यह फिल्म 'राणाबाली' 19वीं सदी के भारत में घटित ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित है। राहुल सांकृत्यायन ने इस मूवी का निर्देशन किया है। प्रमोद तम्मीनेनी द्वारा लिखित 'राणाबाली' में अजय-अतुल ने मिलकर म्यूजिक दिया है। फिल्म का निर्माण मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा किया जा रहा है। 'राणाबाली' से पहले रश्मिका-विजय को 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।
